फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath heli service UCADA income increased but irregularities in helicopter tickets did not end

Kedarnath Heli Service: यूकाडा की कमाई तो बढ़ी, लेकिन हेली टिकटों में खत्म नहीं हुईं अनियमितताएं

Thu, 01 Aug 2024 11:14 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Aug 2024 11:14 AM IST
सार

इस बार भी केदारनाथ हेली सेवा से 50 करोड़ का राजस्व मिलने की उम्मीद है। वर्ष 2022 की तुलना में बीते वर्ष 21 करोड़ ज्यादा राजस्व मिला था।

विज्ञापन
Kedarnath heli service UCADA income increased but irregularities in helicopter tickets did not end
केदारनाथ हेली सेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा संचालन से उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की कमाई तो बढ़ी है। लेकिन हेली टिकटों में अनियमितता पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। यूकाडा को फर्जी वेबसाइट के माध्यम से टिकटों की बुकिंग और ब्लैक में बेचने की शिकायत मिली है।

विज्ञापन


इस पर हेली सेवा ऑपरेटरों पर पांच लाख का जुर्माना किया गया। एक एजेंट को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की गई। केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकटों की मांग और आपूर्ति में अंतर है। एक सीट के लिए 10 गुणा मांग है। हेली टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए बीते वर्ष आईआरसीटीसी के माध्यम से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई। इससे अनियमितता में कुछ कमी तो आई है लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन


ऑपरेटरों पर पांच लाख का जुर्माना किया
आईआरसीटीसी से बुकिंग करने से यूकाडा का राजस्व बढ़ा है। वर्ष 2023 में हेली सेवा संचालन से यूकाडा को कुल 49 लाख का राजस्व मिला था। जो वर्ष 2022 की तुलना में 21 करोड़ अधिक था। इस बार भी यूकाडा को 50 करोड़ से ज्यादा राजस्व मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवाओं की बुकिंग में अनियमितताओं में कमी आई है। लेकिन अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। इस बार अब तक 65 फर्जी वेबसाइट को बंद किया। टिकटों की कालाबाजारी करने पर ऑपरेटरों पर पांच लाख का जुर्माना किया गया।



ये भी पढ़ें...Kedarnath Cloudburst:  हाई अलर्ट पर केदारघाटी, यात्रा रोकी, श्रद्धालुओं को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी

यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने पर ऑपरेटरों पर पेनल्टी लगाई गई। एक एजेंट को ब्लैक लिस्ट किया गया। उन्होंने कहा कि आईआरसीटीसी से माध्यम से बुकिंग की मानीटरिंग की जा रही है। जिसमें यह देखा जा रहा किस शहर और किस कंप्यूटर से बुक कराया गया। टिकटों की बल्क बुकिंग पूरी तरह से बंद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed