{"_id":"663e554558ffd258a309f7c6","slug":"kedarnath-heli-service-fraud-cheated-1-30-lakh-from-doctor-in-name-of-ticket-booking-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heli Service Fraud: केदारनाथ के लिए हेली सेवा बुकिंग के नाम पर 1.30 लाख ठगे, डॉक्टर को ऐसे लगाई चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heli Service Fraud: केदारनाथ के लिए हेली सेवा बुकिंग के नाम पर 1.30 लाख ठगे, डॉक्टर को ऐसे लगाई चपत
Fri, 10 May 2024 10:46 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 10 May 2024 10:46 PM IST
सार
पीड़ित ने बताया कि उन्हें केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग के लिए कहीं से नंबर मिला था। इस पर बात की गई तो पैसे जमा कराने की बात कही गई। इसके बाद टिकट नहीं दिए गए।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
फर्जी वेबसाइट के जरिए केदारनाथ के लिए हेली सेवा बुक के नाम पर डॉक्टर से 1.30 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जलवायु टावर झाझरा निवासी डॉ. परितोष कुमार महंता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वे केकेबीएम सुभारती अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ के पद पर तैनात हैं। उन्हें केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग करानी थी। उन्हें कहीं से नंबर मिला था।
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024: पंजीकरण की संख्या 23 लाख पार, सबसे ज्यादा केदारनाथ के लिए आठ लाख ने किया अप्लाई
विज्ञापन
इस पर बात की तो बताया गया कि वह पवन हंस हेली सेवा के लिए टिकट बुक करते हैं। इसके बाद उनसे एडवांस में यात्रा भुगतान और बीमा आदि के नाम पर पैसे जमा करा लिए। उन्हें बताया गया कि पांच लोगों के टिकट बुक कर दिए हैं। इसके बाद उन्हें टिकट भी भेज दिए।
साथ ही बताया गया कि बीमा की जो रकम ली जा रही है, वह बाद में उनके खाते में वापस आ जाएगी। इसी तरह उन्हें झांसे में लेकर 1.30 लाख रुपये ठग लिए गए। उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।