फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli Service: FIR will be lodged if fake website is found for Ticket Booking

Kedarnath Heli Service: रुकेगा टिकटों की बुकिंग का 'खेल', फर्जी वेबसाइट मिली तो दर्ज होगी FIR

Wed, 19 Apr 2023 12:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Apr 2023 12:10 PM IST
सार

चारधाम यात्रा की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। हेली सेवा के टिकटों की कालाबाजारी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार आईआरसीटीसी से हेली टिकटों की बुकिंग कराई जा रही है

विज्ञापन
Kedarnath Heli Service: FIR will be lodged if fake website is found for Ticket Booking
एफआईआर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए खास एहतियात बरती जा रही है। फर्जी वेबसाइट की संभावना पर लगातार निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है तो तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। हेली सेवा के टिकटों की कालाबाजारी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार आईआरसीटीसी से हेली टिकटों की बुकिंग कराई जा रही है। कारपोरेशन का लंबा अनुभव है। इस नई व्यवस्था से शिकायतों में काफी कमी आई है। सोमवार को इस संबंध में बैठक के दौरान पुलिस साइबर सेल को खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यह देखने में आया कि हूबहू फर्जी वेबसाइट बनाकर ठग हेली सेवा की फर्जी बुकिंग करते हैं।
विज्ञापन


Kedarnath Heli Service: एक दिन में 5275 टिकट बुक, एक से दो मई की यात्रा के लिए सभी स्लॉट फुल
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल ऐसा एक मामला सामने आया था। इस पर साइबर सेल को खास सावधानी बरतने को कहा गया है। निर्देश दिए गए हैं कि ऐसा कोई प्रकरण सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साइबर सेल ऐसी संदिग्ध वेबसाइट पर जाकर देख रहा है।

चारधाम की इस बार और बेहतर तैयारियां

उन्होंने कहा कि पिछले साल भी अच्छी तैयारियां थीं। इस बार और उससे बेहतर तैयारियां हैं। सभी विभागों और जिला प्रशासन ने मेहनत की है। साफ सफाई रखने और प्लास्टिक कम करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है। इस बार यात्रा में यह सुधार देखने को मिलेंगे। ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के संबंध में उन्होंने कहा कि हरिद्वार और ऋषिकेश का संयुक्त रूप से बाइपास निर्माण करने का प्रस्ताव दिया गया है। यदि एनएचआई इस योजना पर काम करता है तो अगले 20 वर्षों तक ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed