{"_id":"6539d7e3148c382c3406d7b6","slug":"kedarnath-heli-service-booking-was-full-in-one-day-chardham-yatra-2023-uttarakhand-news-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Dham: एक दिन में ही केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग हुई फुल, 15 नवंबर को बंद हो रहे हैं धाम के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Dham: एक दिन में ही केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग हुई फुल, 15 नवंबर को बंद हो रहे हैं धाम के कपाट
Thu, 26 Oct 2023 08:40 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 26 Oct 2023 08:40 AM IST
सार
25 अक्तूबर को आईआरसीटीसी ने हेली सेवा की बुकिंग शुरू की है, जिसमें सभी टिकट फुल हो चुकी हैं। 15 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे हैं।
विज्ञापन
हेली सर्विस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग एक नवंबर से 15 नवंबर तक फुल हो चुकी है। बुधवार को आईआरसीटीसी ने इस अवधि की यात्रा से पहले टिकटों की बुकिंग के लिए पोर्टल खोला। एक दिन के भीतर ही 15 नवंबर तक की सभी टिकट फुल हो चुकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...UKPSC: आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष का कार्यकाल आज होगा पूरा, वरिष्ठ सदस्य को जिम्मेदारी देने की तैयारी
विज्ञापन
उत्तराखंड सिविल एविएशन प्राधिकरण के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि 15 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। 25 अक्तूबर को आईआरसीटीसी ने हेली सेवा की बुकिंग शुरू की है, जिसमें सभी टिकट फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन