Kedarnath Heli Service: पांच या छह अप्रैल से शुरू हो सकती है केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग, तैयारी पूरी
Kedarnath Heli Service 2025: गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलिपैड से पवन हंस, ट्रांस भारत, थंबी, ग्लोबल विक्ट्रा, हिमालयन हेली, केस्ट्रल, एयरो एयर क्राफ्ट के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा।
विस्तार
चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग पांच या छह अप्रैल को शुरू हो सकती है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इस बार हेली टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से होगी।
देश दुनिया से चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम जाने के लिए हेली सेवा की बुकिंग का बेसब्री से इंतजार रहता है। गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलिपैड से पवन हंस, ट्रांस भारत, थंबी, ग्लोबल विक्ट्रा, हिमालयन हेली, केस्ट्रल, एयरो एयर क्राफ्ट के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा।
Uttarakhand: मियांवाला हुआ रामजीवाला, औरंगजेबपुर बना शिवाजी नगर, सीएम की घोषणा के बाद 15 जगहों के नाम बदले
यूकाडा की ओर से पांच या छह अप्रैल से हेली सेवा के टिकट की बुकिंग शुरू करने की तैयारी है। यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया केदारनाथ हेली सेवा के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं, शीघ्र ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.