Kedarnath Heli Service: हेलीकॉप्टर से केदारनाथ आना है तो यहां वीडियो में जानें टिकट बुकिंग समेत पूरी जानकारी
बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको केदारनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। आगे की जानकारी वीडियो में देखिए...
विस्तार
केदारनाथ धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के लिए खुल गए हैं। इसके साथ ही हेलीसेवा भी शुरू हो गई है। तो यहां जानिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग से संबंधी पूरी जानकारी।
ऐसे करें बुकिंग
बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको केदारनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर अप्लाई करें। इसके बाद आपको लॉग इन आईडी बनानी होगी। जिसके बाद बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक हो जाएगा।
ये हैं जरूरी बातें
- रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से केदारनाथ हेली सेवा की टिकट बुकिंग कर सकते हैं।
- एक ई-मेल आईडी से एक बार में अधिकतम 6 यात्रियों के टिकटों की बुकिंग ही कर सकेंगे।
- समूह में यात्रा करने पर एक आईडी से अधिकतम 12 यात्रियों के टिकट बुक किए जा सकते हैं।
- मौसम की खराबी के कारण उड़ान रद्द होने पर यात्रियों को पूरा किराया रिफंड मिलेगा।
- 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर यात्रियों को किराया वापस नहीं किया जाएगा।
- वहीं, 48 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर आपके 25 प्रतिशत किराया वापस मिल जाएगा।
- यात्रियों को बोर्डिंग के लिए टिकट के साथ आईडी भी दिखानी जरूरी होगी। जिसमें आप आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, या वोटर आईडी कार्ड भी दिखा सकते हैं।
सात मई तक बुकिंग फुल
फिल्हाल दूसरे स्लॉट में सात मई तक की यात्रा के लिए बुकिंग बंद हैं। तीसरे स्लॉट की बुकिंग खुलने की जानकारी जल्द ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।