फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli Service 2023 Portal will open today for May 28 to June 15 ticket Booking

Kedarnath Heli Service: आज खुलेगा पोर्टल, 28 मई से 15 जून तक की यात्रा के लिए बुक होंगे टिकट

Tue, 23 May 2023 11:17 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 May 2023 11:17 AM IST
सार

Kedarnath Heli Service Ticket booking News: हेली टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने भी अपनी वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी है। इस बार बुकिंग स्लॉट को बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
Kedarnath Heli Service 2023 Portal will open today for May 28 to June 15  ticket Booking
केदारनाथ में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग के लिए आज आईआरसीटीसी का पोर्टल खुलेगा। दोपहर 12 बजे से बुकिंग शुरू हो जाएगी। जिससे 28 मई से 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी।

विज्ञापन


Hemkund Sahib Yatra: तीर्थयात्रियों को राहत...जल्द शुरू होगी हेमकुंड के लिए हेली सेवा, नहीं बढ़ेगा किराया
विज्ञापन


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ एवं अपर सचिव सी रवि शंकर ने बताया कि हेली टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने भी अपनी वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी है। इस बार बुकिंग स्लॉट को बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि हेली टिकटों की बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण होना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के टिकटों की बुकिंग नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बुकिंग

बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको केदारनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर अप्लाई करें। इसके बाद आपको लॉग इन आईडी बनानी होगी। जिसके बाद बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed