फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Yatra 2023 Heli service will start soon and fare will not increase

Hemkund Sahib Yatra: तीर्थयात्रियों को राहत...जल्द शुरू होगी हेमकुंड के लिए हेली सेवा, नहीं बढ़ेगा किराया

Tue, 23 May 2023 03:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 May 2023 03:00 AM IST
सार

यूकाडा की ओर से हेमकुंड साहिब हेली सेवा के लिए दो बार टेंडर आमंत्रित किए गए। जिसमें एक ही कंपनी की ओर से आवेदन किया गया। यूकाडा ने पिछले साल के किराये पर कंपनी को हेली सेवा संचालन का काम दिया है।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2023 Heli service will start soon and fare will not increase
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

हेमकुंड साहिब के लिए इस बार हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ाया गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने पिछले साल की तरह इस बार भी गोविंदघाट से घांघरिया तक हेलिकॉप्टर का दोनों तरफ का किराया 5950 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया है। डीजीसीए की अनुमति के बाद जल्द ही हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


यूकाडा की ओर से हेमकुंड साहिब हेली सेवा के लिए दो बार टेंडर आमंत्रित किए गए। जिसमें एक ही कंपनी की ओर से आवेदन किया गया। यूकाडा ने पिछले साल के किराये पर कंपनी को हेली सेवा संचालन का काम दिया है। 20 मई से हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


Chardham Yatra: केदारनाथ में मौसम हुआ खराब, दो बजे के बाद सोनप्रयाग से आगे नहीं भेजे गए यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सचिव एवं यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि जल्द ही हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। कंपनी को पिछले साल के किराये दरों पर हेली सेवा संचालन का काम दिया गया है।

देहरादून से जोशीमठ के लिए हवाई सेवा शुरू करने की मांग

उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती ने सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे से मुलाकात की। उन्होंने देहरादून से जोशीमठ के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने की मांग की है। डॉ. सती ने कहा कि देहरादून से गौचर तक नियमित हवाई सेवा का संचालन किया जा रहा है।

इसी तर्ज पर देहरादून से जोशीमठ के लिए हवाई सेवा शुरू की जाए। इससे बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी आने वाले यात्रियों व पर्यटकों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही तीर्थाटन व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed