Kedarnath Heli Service: एक मई से आगे की यात्रा के लिए खुली बुकिंग, यहां करें अप्लाई
Kedarnath Heli Service Update: 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा की काफी मांग की है।
विस्तार
आईआरसीटीसी के पोर्टल पर मंगलवार से केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। जिसमें दूसरे स्लॉट में 1 से 7 मई तक की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग की जाएगी।
22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा की काफी मांग की है। हेली टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए पहली बार आईआरसीटीसी को बुकिंग की जिम्मेदारी गई है। हेली सेवा के लिए स्लॉट के हिसाब से टिकटों की बुकिंग की जा रही है। आठ अप्रैल को आईआरसीटीसी ने 25 से 30 अप्रैल के लिए बुकिंग शुरू की थी। तब एक ही दिन में सभी टिकट फुल हो गई थी।
Chardham yatra 2023: तीन तरीके से होगा तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का सत्यापन, पढ़ें जरूरी जानकारी
अब हेली टिकटों की बुकिंग के लिए 18 अप्रैल को पोर्टल खुलने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 90 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम ऑनलाइन की जा रही है जबकि 10 प्रतिशत टिकटों को इमरजेंसी कोटे के रूप में रखा गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि मंगलवार से हेली टिकटों की बुकिंग के लिए दूसरा स्लॉट शुरू किया जाएगा।