फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli Service: 18 passengers from Maharashtra cheated of 1.80 lakhs in name of ticket booking

Kedarnath Heli Service: टिकट बुकिंग के नाम पर महाराष्ट्र के 18 यात्रियों से 1.80 लाख की ठगी, ऐसे बनाया शिकार

Fri, 16 Jun 2023 11:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Jun 2023 11:49 PM IST
सार

विनीत झंवर निवासी वर्द्धमान नगर महाराष्ट्र ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह अपने नागपुर निवासी 17 रिश्तेदारों के साथ केदारनाथ की यात्रा करने के लिए आने वाले थे। उन्होंने टिकट बुकिंग के लिए एक मोबाइल नंबर पर बात की।

विज्ञापन
Kedarnath Heli Service: 18 passengers from Maharashtra cheated of 1.80 lakhs in  name of ticket booking
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागपुर (महाराष्ट्र) के यात्रियों से हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 1.80 लाख रुपये ठग लिए गए। यात्रा का दिन आया तो आरोपी टिकट देने से मुकर गया। पैसे वापस मांगे तो धमकी देने लगा। इस मामले में धोखाधड़ी के आरोप में जाखन निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले में विनीत झंवर निवासी वर्द्धमान नगर महाराष्ट्र ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह अपने नागपुर निवासी 17 रिश्तेदारों के साथ केदारनाथ की यात्रा करने के लिए आने वाले थे।

विज्ञापन

kedarnath disaster 2013: लापता 3183 लोगों का 10 वर्ष बाद भी नहीं लगा पता, रेस्क्यू अभियान में मिले 703 कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए उन्होंने एक मोबाइल नंबर पर बात की। कॉल उठाने वाले ने अपना नाम अनुराग उनियाल निवासी जाखन देहरादून बताया। उसने बताया कि वह उनकी फाटा से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग कर देगा। उन्हें एडवांस के रूप में 1.80 लाख रुपये देने होंगे।

विश्वास करते हुए विनीत झंवर ने उनियाल की ऋषिकेश वाली कंपनी में 23 मई को 1.44 लाख रुपये जमा कर दिए। चार दिन बाद उनियाल का फोन आया कि बाकी के रुपये भी एनईएफटी कर दो। यह रुपये भी उन्होंने भेज दिए।

इसके बाद 28 मई को उन्होंने 12 बजे फाटा से केदारनाथ जाने की बात कही तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा। सभी लोग वहीं पर इंतजार करते रहे, लेकिन कोई टिकट उसने नहीं भेजे।इस पर जब उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी और पैसे वापस मांगे तो उसने इन्कार कर दिया। इस मामले में अनुराग उनियाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed