फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Gaurikund ropeway Construction offer by uttarakhand tourism department

उत्तराखंड: केदारनाथ-गौरीकुंड रोपवे बनाने का खुला ऑफर, पर्यटन विभाग ने जारी किया ईओआई

Thu, 04 Oct 2018 08:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Oct 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath Gaurikund ropeway Construction offer by uttarakhand tourism department
रोपवे - फोटो : demo pic

केदारनाथ धाम दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द रोपवे की सुविधा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग बुधवार को गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के बीच रोपवे बनाने के लिए इच्छुक कंपनियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) मांगा है। करीब 8.5 किलोमीटर लंबा रोपवे लगभग पौने पांच सौ करोड़ की लागत से तैयार होगा। वहीं, इसके माध्यम से धाम आने जाने का संभावित किराया लगभग साढ़े तीन हजार रुपये रहेगा। 

विज्ञापन


केदारनाथ धाम को तीर्थाटन का विश्वस्तरीय केंद्र बनाने के लिए सरकार अब अत्याधुनिक रोपवे प्रणाली निर्मित करेगी। पर्यटन विभाग ने रोपवे के लिए स्थान चिन्हित करने के साथ वहां निवेश को आकर्षित करने के लिए ईओआई निकाल रहा है। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया से अलग तरीका अपनाया जा रहा है। निर्माण के लिए आने वाले पौने पांच सौ करोड़ की लागत को देखते हुए पीपीपी मोड पर संचालित किया जा सकता है। 
विज्ञापन

 
हेली सेवा का बनेगा विकल्प 
रोपवे परियोजना के निर्माण के बाद सरकार धाम तक जाने वाली हेली सेवाओं को रोक लग सकती है। विशेष परिस्थितियों में भी हेलीकाप्टर सेवा चलेगी। रोपवे की दरों को इसी अनुसार तय किया जा रहा है। इसके अलावा अत्यधिक हेली सेवा से वन एवं पर्यावरण संबंधित आपत्तियों पर भी विराम लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े सात लाख श्रद्धालु आए धाम 

केदारनाथ आपदा के बाद तीर्थ यात्रियों की संख्या में आई कमी चार वर्षों में कई गुणा बढ़ गई है। पर्यटन विभाग के अनुसार वर्ष 2014 में मात्र 40 हजार तीर्थ यात्री पहुंचे थे, लेकिन इस वर्ष साढ़े सात लाख की संख्या पार हो जाएगी। इससे रोपवे परियोजनाओं निर्मित होने के बाद उसके संचालकों को भी लाभ मिलेगा। 

नैनीताल और मसूरी में भी रोपवे जल्द 
पर्यटन विभाग केदारनाथ के साथ दो अन्य बड़ी रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने में जुटा है। इन्वेस्टर्स समिट से पहले साढ़े पांच किलोमीटर लंबे मसूरी रोपवे का टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके अलावा नैनीताल में 11 किलोमीटर लंबे रोपवे के लिए भी ईओआई जारी किया जा रहा है। इन्वेस्टर्स समिट में भी प्रदेश सरकार इसका उल्लेख करेगी। 

केदारनाथ धाम के लिए साढ़े आठ किलोमीटर लंबे रोपवे के लिए ईओआई जारी किया गया है। इच्छुक कंपनी से करार के लिए कई तरह की शर्तें रखी गई है। अधिक संभावना पीपीपी मोड पर निर्माण की है। इसके अलावा नैनीताल और मसूरी में रोपवे परियोजना निर्मित होगी। 
दिलीप जावलकर, सचिव पर्यटन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed