फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath disaster dead dna test payment not paid

केदारनाथ आपदा में मृतकों के DNA टेस्ट का अब तक नहीं हुआ भुगतान

Thu, 07 Jul 2016 03:03 PM IST
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 Jul 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
kedarnath disaster dead dna test payment not paid
- फोटो : Getty Images

केदारनाथ आपदा में मारे गए लोगों के शवों की पहचान के लिए हैदराबाद की प्रयोगशाला से कराए गए डीएनए टेस्ट के खर्च का बजट सरकार ने अब तक पुलिस मुख्यालय को नहीं दिया।

विज्ञापन


इस कारण आपदा के तीन साल बाद भी बकाया 83 लाख रुपये का भुगतान लैब को नहीं हुआ। कई बार के पत्राचार के बाद भी कोई हल न निकलने पर अब प्रयोगशाला प्रशासन ने पत्र लिखकर सख्त नाराजगी जताई तो पुलिस मुख्यालय ने भी शासन को पत्र भेजकर अविलंब भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन


केदारघाटी में 16 जून 2013 को आई आपदा में जान-माल का भारी नुकसान हुआ था। तीर्थ यात्रा पर आए देश के तमाम हिस्सों के लोगों की जाने गईं थी। घाटी से करीब 836 शव बरामद हुए थे। सरकार ने इनकी पहचान कराने के लिए डीएनए टेस्ट कराए थे। इसके लिए 192 ब्लड सैंपल मिलान के लिए हैदराबाद प्रयोगशाला भेजे गए थे। प्रयोगशाला तंत्र ने आपदा से जुडे़ शवों के डीएनए मिलान को अमेरिका में विकसित हुए नए साफ्टवेयर को हायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड सैंपल कम होने के कारण मात्र 18 सैंपल ही मैच कर पाए थे। डीएनए टेस्ट की पूरी प्रक्रिया पुलिस विभाग द्वारा की गई थी। इसमें करीब 83 लाख रुपये खर्च हुए थे। सरकार ने डीएनए टेस्ट तो करवा लिए, लेकिन पैसा देना भूल गई।

नतीजन तीन साल बीतने के बाद भी अब तक की प्रयोगशाला को उसका भुगतान नहीं हो पाया है। भुगतान के लिए प्रयोगशाला प्रशासन ने कई बार पत्राचार भी किया, लेकिन शासन नहीं चेता। अब जब प्रयोगशाला की ओर से सख्त नाराजगी जताई गई तो पुलिस मुख्यालय ने भी शासन को अविलंब भुगतान करने का पत्र भेज दिया।


2013 में आई आपदा में लावारिस शवों की पहचान हेतु डीएनए टेस्ट में करीब 83 लाख रुपये खर्च हुए थे। शासन से इसके लिए बजट न मिलने के कारण हैदराबाद प्रयोगशाला का भुगतान नहीं हो पाया है। शासन को फिर से पत्र लिखकर यह रकम उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
- राम सिंह मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed