फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Yatra resumed on Pedestrian Route 20 meter long embankments constructed near Chirbasa

Kedarnath Yatra: चीरबासा के पास 20 मीटर लंबा पुश्ता तैयार, पैदल मार्ग से केदारनाथ यात्रा फिर शुरू

Sun, 22 Sep 2024 07:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Sep 2024 07:43 PM IST
सार

Kedarnath Dham Yatra: लोनिवि ने चट्टानी क्षेत्र में गहरे छेद कर सरियों के जाल की मदद से पुस्ते का निर्माण किया है। यहां पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Yatra resumed on Pedestrian Route 20 meter long embankments constructed near Chirbasa
केदारनाथ पैदल मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से यात्रा शुरू हो गई है। रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे तक सोनप्रयाग से पैदल मार्ग से 13,000 श्रद्धालुओं को केदारनाथ भेजा गया।

विज्ञापन


प्रभावित क्षेत्र में लोनिवि ने चट्टानी क्षेत्र में गहरे छेद कर सरियों के जाल की मदद से पुस्ते का निर्माण किया है। यहां पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं। आने वाले दिनों में लोनिवि कंक्रीट व सीमेंट से पुस्ते को मजबूत करेगा। रविवार को सुबह छह बजे से सोनप्रयाग में प्रशासन व पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रियों को केदारनाथ भेजना शुरू किया गया।
विज्ञापन


Hemkund Sahib Yatra 2024: इस दिन बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद सुबह आठ बजे तक नौ हजार से अधिक और पूर्वान्ह 11 बजे तक कुल 13,000 श्रद्धालु धाम के लिए रवाना हो गए थे। पैदल मार्ग पर प्रभावित क्षेत्र चीरबासा भैरव मंदिर के समीप सुरक्षा जवानों की मौजूदगी में यात्रियों को रास्ता पार कराया गया। लोनिवि ने यहां पर 20 मीटर क्षेत्र में पुस्ते का निर्माण किया है, जिससे आवाजाही हो रही है।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया, शुक्रवार मध्य रात्रि को चीरबासा स्थित भैरव मंदिर के समीप पैदल मार्ग 20 मीटर क्षतिग्रस्त हो गया था। यहां पर चट्टानी हिस्से में गहरे छेद कर सरियों का जाल तैयार करके पुस्ते का निर्माण किया गया है। इन गहरे छेदों में कंक्रीट-सीमेंट का घोल डालकर मजबूत किया जाएगा।

पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण बीते शनिवार को पैदल यात्रा पूरी तरह से बंद रही थी। इस दौरान केदारनाथ से 4,655 यात्री पैदल मार्ग से सोनप्रयाग पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed