फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham: Severe cold stopped pace of construction work 150 labourers returned

Kedarnath: माइनस दस डिग्री पहुंचा पारा, कड़ाके की ठंड ने पुनर्निर्माण कार्यों की रफ्तार रोकी, 150 मजदूर लौटे

Tue, 26 Dec 2023 02:21 PM IST
अलका त्यागी विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Dec 2023 02:21 PM IST
सार

Kedarnath Dham News: बीते एक सप्ताह में धाम में काम कर रहे 150 मजदूर लौट चुके हैं। इन दिनों यहां लगभग 100 मजदूर ही काम कर रहे हैं, जो निर्माणाधीन भवनों के कमरों के अंदर का काम कर रहे है।

विज्ञापन
Kedarnath Dham: Severe cold stopped pace of construction work 150 labourers returned
केदारनाथ में जमा बर्फ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ में कड़ाके की ठंड ने पुनर्निर्माण कार्यों की रफ्तार रोक दी है। धाम में सुबह और रात को तापमान माइनस छह से माइनस 10 तक पहुंच रहा है। ऐसे में यहां काम कर रहे मजदूरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बीते एक सप्ताह में धाम में काम कर रहे 150 मजदूर लौट चुके हैं। इन दिनों यहां लगभग 100 मजदूर ही काम कर रहे हैं, जो निर्माणाधीन भवनों के कमरों के अंदर का काम कर रहे है। पत्थर, सीमेंट से जुड़े सभी भारी काम बंद हो गए हैं। समुद्रतल से 11,750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में भले ही बीते चार-पांच दिनों से बर्फबारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


लेकिन, शीतलहर के प्रकोप और रात को गिर रहे अत्यधिक पाला से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिस कारण धाम में रहना भी मुश्किल हो रहा है। धाम में इन दिनों सुबह 10 बजे तक भी पारा माइनस में रहता है। हालांकि, पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक यहां चटक धूप खिल रही है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

New Year 2024: उत्तराखंड में नए साल में बदलेगा मौसम, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड

लेकिन, शाम ढलते ही फिर से पारा माइनस में चला जाता है। इसके कारण यहां पेजयल लाइनों और टंकी का पानी भी जम रहा है। ऐसे में पीने का पानी भी जुटाना मुश्किल हो रहा है। इन हालातों में मजदूरों को कार्य करने में काफी दिक्कत हो रही है। कड़ाके की ठंड के कारण, पुनर्निर्माण के तहत पत्थर, सीमेंट से जुड़े सभी कार्य पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं।

इन दिनों केवल निर्माणाधीन भवनों के कमरों के अंदर का ही काम चल रहा है, यह भी दिनभर में तीन से चार घंटे ही हो पा रहा है। इसके चलते 150 मजदूर लौट चुके हैं। अगर इसी तरह ठंड पड़ती रही तो साल के आखिर दिनों या जनवरी पहले सप्ताह तक यहां रह रहे अन्य मजदूर भी लौट सकते हैं। संवाद

केदारनाथ में लगातार ठंड बढ़ रही है, जिससे काम कराना मुश्किल हो रहा है। हमारे 150 मजदूर वापस लौट चुके हैं। धाम में लगभग एक सौ मजदूर हैं, जो निर्माणाधीन भवनों के अंदर खिड़की, दरवाजों पर जाले लगाने सहित अन्य काम ही कर पा रहे हैंं।
-विनय झिक्वांण, अधिशासी अभियंता जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि गुप्तकाशी, केदारनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed