{"_id":"6589a5293f912fad0a0a2ff6","slug":"new-year-2024-uttarakhand-weather-update-snowfall-expected-in-hilly-areas-cold-will-increase-2023-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: सुबह धूप तो शाम को ठंड का अहसास, जानिए नए साल पर कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: सुबह धूप तो शाम को ठंड का अहसास, जानिए नए साल पर कैसा रहेगा मौसम
Tue, 26 Dec 2023 07:13 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 26 Dec 2023 07:13 PM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: प्रदेश भर में 26 से 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा।
विज्ञापन
जोशीमठ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। पहाड़ से मैदान तक दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। हालांकि ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा रहा। वहीं, अब आने वाले नए साल में प्रदेश भर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश भर में 26 से 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा।
विज्ञापन
Jolly Grant Airport: कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, देहरादून आने वाली आधा दर्जन से अधिक फ्लाइट देरी से पहुंचीं
विज्ञापन
हालांकि, सुबह-शाम के तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी। बताया, 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना है। इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा।