फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Record 21106 devotees visited Kedarnath on Sunday Chardham yatra read more update in hindi

Kedarnath: धाम में रिकॉर्ड 21106 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, रविवार पूरे दिनभर उमड़ती रही भक्तों की भीड़

Mon, 30 Oct 2023 12:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 30 Oct 2023 12:23 PM IST
सार

भगवान केदारनाथ के कपाट आगामी 15 नवंबर को भैयादूज के पावन पर्व पर बंद किए जाएंगे। इसके बाद बाबा केदार की छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Record 21106 devotees visited Kedarnath on Sunday Chardham yatra read more update in hindi
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को केदारनाथ में रिकार्ड 21106 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो इस सीजन में बीते चार माह में एक दिन में सबसे अधिक है। इस दौरान पूरे दिनभर धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। बीते कुछ दिनों से धाम में भक्तों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


इसके साथ ही कपाट खुलने के बाद से धाम में अभी तक दर्शनार्थियों की संख्या 18 लाख 58 हजार से अधिक हो गई है। बता दें कि भगवान केदारनाथ के कपाट आगामी 15 नवंबर को भैयादूज के पावन पर्व पर बंद किए जाएंगे। इसके बाद बाबा केदार की छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी।

विज्ञापन

सुबह 4 बजे से ही केदारनाथ मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ ही केदारनाथ मंदिर परिसर से लेकर मंदिर मार्ग होते हुए संगम से हाट बाजार तक लाइन लंबी होती गई। सूरज और बादलों की आंखमिचौली के बीच केदारनाथ में भक्तों का उल्लास अपने चरम पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee:  मंगलौर बसपा विधायक अंसारी का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन, तीन दिन से थे वेंटिलेटर पर

बीकेटीसी के कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि जून माह के बाद यह पहला मौका है, जब केदारनाथ में एक दिन में 21 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से धाम में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं, उससे उम्मीद है कि दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed