फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath dham gate will open on 9 May for chardham yatra 2019

9 मई को इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, 25 से हेमकुंड में श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

Tue, 05 Mar 2019 07:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऊखीमठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऊखीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 05 Mar 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
kedarnath dham gate will open on 9 May for chardham yatra 2019
केदारनाथ धाम

भगवान केदारनाथ धाम के कपाट नौ मई को खोले जाएंगे। वहीं हेमकुंड साहिब के कपाट भी 25 मई को खोल दिए जाएंगे। पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि पंचांग गणना के आधार पर घोषित की गई। 

विज्ञापन


गणना के अनुसार, कपाट विशेष पूजा अर्चना के साथ सुबह 5: 35 बजे खोले जाएंगे। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी व मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर सुबह पूजा-अर्चना की गई। 

विज्ञापन

kedarnath dham gate will open on 9 May for chardham yatra 2019
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित करते पंडित

बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति का श्रृंगार कर भोग लगाया गया। इसके बाद रावल भीमाशंकर की मौजूदगी में वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना कर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की।  बाबा केदार की भोगमूर्ति के धाम प्रस्थान का दिन भी तय किया गया। 

इस दौरान विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं समेत वेदपाठियों द्वारा धार्मिक गीत और कीर्तन-भजन भी आयोजित किए गए। इस मौके पर बीकेटीसी के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, सीईओ बीडी सिंह सहित आचार्यगण, हक-हकूकधारी आदि मौजूद रहे। 

25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट  

सिखों के पवित्र तीर्थ श्री हेमकुंड सहिब के कपाट इस वर्ष 25 मई को श्रदालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हेमकुंड ट्रस्ट के प्रबन्धक सेवा सिंह के अनुसार, हेमकुंड साहिब में इस समय 14 फीट तक बर्फ जमी हुई है।

घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक कई स्थानों पर भारी हिमखंड हो गया है। 25 अप्रैल से मार्ग खोलने का काम शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed