फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Case filed against two inspectors for molesting Madhya Pradesh Woman after One Year

Kedarnath Dham: मध्य प्रदेश की महिला यात्री से छेड़खानी में एक साल बाद दो दरोगा पर मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 04 Jul 2024 11:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jul 2024 11:49 PM IST
सार

Uttarakhand News: पीड़िता ने बताया कि नशे में धुत एक पुलिस दरोगा कुलदीप सिंह और चौकी प्रभारी मंजुल रावत ने कैंप में उससे छेड़खानी की कोशिश की।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Case filed against two inspectors for molesting Madhya Pradesh Woman after One Year
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते वर्ष केदारनाथ यात्रा पर आई एक महिला यात्री ने पुलिस कैंप में केदारनाथ चौकी प्रभारी सहित दो पुलिस कर्मियों पर उसके साथ छेड़खानी करने आरोप लगाया था। महिला ने पुलिस मुख्यालय देहरादून में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद अब मुख्यालय से मिले निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ सोनप्रयाग कोतवाली में छेड़खानी के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बीते वर्ष 26 मई को मध्य प्रदेश से एक महिला यात्री केदारनाथ पहुंची थी। मंदिर में दर्शन के बाद उसे हेलिकॉप्टर से वापस जाना था मगर मौसम खराब होने के कारण वह लौट नहीं सकी।

विज्ञापन


महिला ने केदारनाथ स्थित पुलिस चौकी प्रभारी मंजुल रावत से संपर्क किया। चौकी प्रभारी ने महिला के रात्रि प्रवास की व्यवस्था पुलिस कैंप में करने और उनके साथ एक महिला कांस्टेबल भेजने की बात कही। मगर देर रात तक कोई महिला कार्मिक को उसके साथ नहीं भेजा गया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि नशे में धुत पुलिस दरोगा कुलदीप सिंह और चौकी प्रभारी मंजुल रावत ने कैंप में उससे छेड़खानी की कोशिश की। वह जैसे-तैसे कैंप से बाहर भागी। इसके बाद वह वापस मध्यप्रदेश चली गई। महिला की शिकायत पर अब करीब एक साल बाद देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय ने कार्रवाई की। बीते बुधवार को पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने केदारनाथ चौकी प्रभारी दरोगा मंजुल रावत व गुप्तकाशी थाने में तैनात दरोगा कुलदीप सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही अब दोनों के खिलाफ सोनप्रयाग कोतवाली में महिला से छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पानी-पानी हुई राजधानी: दो घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद तालाब बनी सड़कें, डूबते नजर आए वाहन, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर जुटा रहे साक्ष्य : एसपी
पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाण का कहना है कि महिला यात्री की शिकायत के मामले में मुख्यालय से मिले निर्देश पर जांच पूरी होने तक दोनों कार्मिकों को निलंबित किया गया है। प्रकरण को लेकर स्थानीय स्तर पर भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही महिला यात्री को भी अपने स्तर से साक्ष्य देने को कहा है, जिससे स्पष्ट कार्रवाई हो सके। अगर महिला यात्री के आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोनों कार्मिकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। केदारनाथ में चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी एसआई आशुतोष को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed