फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham 50 laborers clearing broken iceberg in Bhairav Gadere road will open in three days

Kedarnath Dham: भैरव गदेरे में टूटे हिमखंड को साफ करने में जुटे 50 मजदूर, तीन दिन में खुलेगा रास्ता

Wed, 10 Apr 2024 11:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Apr 2024 11:44 PM IST
सार

Kedarnath Dham: मजदूरों की 50 सदस्यीय टीम भैरव गदेरा पहुंची और बर्फ सफाई में जुट गई। अपराह्न तक यहां लगभग 15 मीटर तक रास्ता साफ कर दिया गया है।

विज्ञापन
Kedarnath Dham 50 laborers clearing broken iceberg in Bhairav Gadere road will open in three days
बर्फ हटाने में जुटे मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा में हिमखंड टूटने से 100 मीटर क्षेत्र में फैली कई टन बर्फ को साफ करने में लोनिवि के 50 मजदूर जुटे हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण बर्फ सफाई के कार्य में दिक्कत आ रही है। अधिकारियों के अनुसार, अगले तीन से चार दिन में रास्ता खुलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बुधवार को लोक निर्माण विभाग के मजदूरों की 50 सदस्यीय टीम भैरव गदेरा पहुंची और बर्फ सफाई में जुट गई। अपराह्न तक यहां लगभग 15 मीटर तक रास्ता साफ कर दिया गया है। प्रभावित क्षेत्र में निरंतर बर्फ खिसक रही है, जिससे काम में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: दोपहर बाद बदला मौसम, यमुनोत्री धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि के ईई विनय झिक्वांण ने बताया कि पैदल मार्ग पर छह स्थानों पर हिमखंड काटकर रास्ता बनाया गया है। बता दें कि बीते मंगलवार को भैरव गदेरे में पूर्वाह्न बाद हिमखंड का बड़ा हिस्सा टूट गया था।

गरूड़चट्टी को जोड़ने वाला वैकल्पिक पुल टूटा

केदारनाथ में मंदाकिनी नदी पर गरूड़चट्टी को जोड़ने के लिए बना वैकल्पिक पुल टूट गया है। यह पुल, दो वर्ष पूर्व बनाया गया था, जिससे एक समय में दो-तीन लोगों की आवाजाही हो सकती थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि पुल के दो दिन पूर्व टूटने की बात कही जा रही है। पुल से गरूड़चट्टी के समीप निवास कर रहे साधु के आश्रम का संपर्क था। पुल से घोड़ा-खच्चर के साथ एक समय में एक ही व्यक्ति ही गुजर सकता था। उन्होंने बताया कि प्रभावित पुल का निरीक्षण कर जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed