फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath By-Election 2024 Bjp Candidate Asha Nautiyal File Nomination CM Dhami Held Public Meeting

Kedarnath By-Election: सीएम धामी ने आशा नौटियाल के समर्थन में की जनसभा, कहा- विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध

Mon, 28 Oct 2024 06:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Oct 2024 06:40 PM IST
सार

Kedarnath By-Election 2024: भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन के बाद राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Kedarnath By-Election 2024 Bjp Candidate Asha Nautiyal File Nomination CM Dhami Held Public Meeting
रुद्रप्रयाग में सीएम धामी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने आज नामांकन किया। इस दौरान उनके समर्थन में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री, गढ़वाल सांसद सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जनता से भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से विजय दिलाने की अपील की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सदैव केदारनाथ और केदारघाटी के विकास को प्राथमिकता दी है और आगे भी यहां का विकास जारी रहेगा।

विज्ञापन


सोमवार को प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन के बाद राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदार भूमि से प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का गहरा रिश्ता व लगाव है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा और इसी विजन को साकार करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा की पूर्व विधायक शैलारानी ने सदैव क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी। केदारनाथ की जनता के समक्ष उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक क्षेत्र को नया विधायक नहीं मिल जाता, वह स्वयं एक विधायक के तौर पर यहां की सेवा करेंगे और इसी के तहत क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kedarnath By-Election:  कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने किया नामांकन, रोड शो के साथ ही जनसभा का आयोजन

कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण और भष्ट्राचार को बढ़ावा देने वाली पार्टी बताया। कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जात-पात की राजनीति करते हुए समाज का बांटने का काम किया है। कांग्रेस के शासनकाल में रोजाना नए-नए घोटाले सामने आते थे। यहां कि कांग्रेस ने बाबा केदार के नाम पर भी झूठ फैलाने का काम किया है। दिल्ली में केदारनाथ का दूसरा मंदिर बनाने की अफवाह भी कांग्रेस की देन है। इस झूठ को रोकने के लिए सरकार ने स्पष्ट आदेश जारी किया।


डेमोग्राफी परिवर्तन को रोकने के लिए हो रहा काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार राज्य में डेमोग्राफी परिवर्तन को रोकने के लिए पूरी तह से सजग है। इस संबंध में निरंतर मॉनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसे कृत्यों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed