{"_id":"f0cc39c9185d23ebc34b7eae5796d63e","slug":"kedardham-rebuild-till-15-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ पुनर्निमाण के लिए डेडलाइन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ पुनर्निमाण के लिए डेडलाइन तय
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 26 Oct 2014 07:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने 15 जनवरी तक की समय सीमा तय की है। हालांकि इसके लिए सरकार को मौसम की मेहरबानी की भी दरकार है। वहीं शीतकालीन चारधाम यात्रा के लिए भी हर तरह का बंदोबस्त करने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन
2016 में हरिद्वार में हो रहे अर्द्धकुंभ के लिए भी शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रमुख सचिव वित्त राकेश शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी के गठन का ऐलान किया।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में बोले सीएम
बीजापुर गेस्ट हाउस में मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरे देश में सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश देने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री के मुताबिक इन दो महीनों में पिछले साल के दो महीनों की तुलना में अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। ऐसे में शीतकालीन चार धाम यात्रा के लिए भी यह शुभ संकेत है।
विज्ञापन
रावत के मुताबिक हरिद्वार में 2016 में अर्द्धकुंभ की तैयारी प्रदेश सरकार ने शुरू कर दी है। जल्द ही मेलाधिकारी की नियुक्ति होगी।
वित्त मंत्री के सामने रखी मांग
केंद्रीय वित्त मंत्री से आग्रह किया गया है कि जल्द ही 1000 करोड़ प्रदेश को दिए जाएं। प्रदेश सरकार की कोशिश है कि हरिद्वार में बजट से 70 प्रतिशत तक स्थायी कार्य हों। पुनर्वास और पुनर्निर्माण के काम को तेज करने के लिए केंद्र से 450 करोड़ रुपये जल्द रिलीज करने को कहा गया है।