फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedar Gatha Museum is being constructed on the banks of Saraswati river in Kedarnath uttarakhand news in hindi

Kedarnath Dham: भक्तों को बाबा की महिमा से रूबरू कराएगा केदार गाथा संग्रहालय, धर्म-संस्कृति की मिलेगी जानकारी

Wed, 16 Oct 2024 02:50 PM IST
रेनू सकलानी विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Oct 2024 02:50 PM IST
सार

केदारनाथ को मास्टर प्लान के तहत सुरक्षित और सुंदर बनाया जा रहा है। पुनर्निर्माण के पहले चरण में मंदिर परिसर और मंदिर मार्ग का विस्तार, आदिगुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल के भव्य निर्माण सहित अन्य कई महत्वपूर्ण कार्य हो चुके हैं।

विज्ञापन
Kedar Gatha Museum is being constructed on the banks of Saraswati river in Kedarnath uttarakhand news in hindi
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ में सरस्वती नदी किनारे केदार गाथा संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। पुनर्निर्माण के दूसरे चरण में संग्रहालय भवन का निर्माण पूरा होने को है। इस संग्रहालय में केदारनाथ से जुड़ीं वस्तुएं, साहित्य व संसाधन रखे जाएंगे। साथ ही आपदा से पहले, आपदा के बाद और मास्टर प्लान से तैयार होने वाली केदारपुरी के दर्शन भी होंगे।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत केदारनाथ को मास्टर प्लान के तहत सुरक्षित और सुंदर बनाया जा रहा है। पुनर्निर्माण के पहले चरण में मंदिर परिसर और मंदिर मार्ग का विस्तार, आदिगुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल के भव्य निर्माण सहित अन्य कई महत्वपूर्ण कार्य हो चुके हैं।

विज्ञापन

वहीं, दूसरे चरण में भवन निर्माण से जुड़े कार्य जोरों पर चल रहे हैं, जिसमें केदारगाथा संग्रहालय भी शामिल है। लोक निर्माण विभाग द्वारा संग्रहालय भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस संग्रहालय में केदारनाथ के प्राचीन इतिहास से लेकर भावी केदारपुरी के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

देव मूर्तियां भी संग्रहालय में संजोई जाएंगी
भारतीय संग्रहालय संस्थान के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और केदारनाथ मास्टर प्लान के कंसल्टेंट की निगरानी में इस भव्य संग्रहालय में केदारनाथ से जुड़ी प्राचीन व दुर्लभ वस्तुओं, साहित्य को संजोया जाएगा।

संग्रहालय में आदिगुरु शंकराचार्य से जुड़े विषयों के साथ भगवान आशुतोष के केदारनाथ रूप, केदारनाथ की महिमा, केदारनाथ यात्रा इतिहास, पांडवों का केदारनाथ सहित पंच केदार से संबंध, केदारनाथ मंदिर से जुड़ा साहित्य व संस्कृति, ताम्रपत्र, शिलापट, अभिलेख, वर्तन, वस्तुएं, देव निशाष, देव मूर्तियां भी इस संग्रहालय में संजोई जाएंगी।

संग्रहालय में चार वेद, पुराण, शिव महापुराण सहित अन्य धार्मिक ग्रंथों की प्रतियां भी रखी जाएंगी। यही नहीं जून 2013 की आपदा से पहले के केदारनाथ, आपदा से प्रभावित केदारनाथ और मास्टर प्लान के तहत सुरक्षित किए जा रहे केदारनाथ के साथ भविष्य की दिव्य व भव्य केदापुरी के चित्र इस म्यूजियम में रखे जाएंगे।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया, संग्रहालय भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अगले दो माह में भवन को तैयार कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Pithoragarh: मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैडिंग, खराब मौसम के बीच खेत में उतारा गया

भारतीय संग्रहालय संस्थान के मार्गदर्शन में केदार गाथा संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। संग्रहालय में केदारनाथ से जुड़ी हर प्रकार की वस्तु, साहित्य और धर्म से जुड़ी सामग्री रखी जाएगी। आने वाले समय में यह संग्रहालय बाबा केदार के भक्तों को धाम के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराएगा। -रवि शर्मा, कंसलटेंट, केदारनाथ मास्टर प्लान योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed