{"_id":"589aa6424f1c1b8a52379edf","slug":"kau-poster-in-congress-candidate-prabhulal-bahuguna-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुगुणा के कार्यालय में लगा दिए काऊ के पोस्टर, भड़क उठे समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुगुणा के कार्यालय में लगा दिए काऊ के पोस्टर, भड़क उठे समर्थक
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
कार्यालय में तोड़फोड़ भी की गई।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रभुलाल बहुगुणा के चुनावी कार्यालय में सोमवार रात शरारती तत्वों ने बहुगुणा के पोस्टर फाड़कर भाजपा प्रत्याशी उमेश काऊ के पोस्टर चिपका दिए। यहीं नहीं आफिस में तोड़फोड़ भी की गई। मंगलवार सुबह यह देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
टकराव की आशंका के चलते पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर कांग्रेसजनों को शांत किया। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी अजय सिंह का दावा है कि शरारती तत्वों को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
रायपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रभुलाल बहुगुणा का नेहरू कालोनी में आफिस है। सोमवार रात शरारती तत्वों ने आफिस में तोड़फोड़ करने के साथ बहुगुणा के पोस्टर और बैनर फाड़ दिए। उसके स्थान पर भाजपा प्रत्याशी उमेश काऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए गए।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह कार्यकर्ता आफिस पहुंचे तो वहां कांग्रेस के बजाए भाजपा प्रत्याशी का प्रचार देखकर आगबबूला हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। उधर यह सुनकर भाजपाई भी ताव में आ गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी के लगाए पोस्टर हटाकर नए सिरे से कांग्रेस प्रत्याशी के पोस्टर चस्पा किए गए।
शिव लोक कॉलोनी निवासी बहुगुणा के बेटे अश्वनी बहुगुणा ने नेहरू कालोनी में अज्ञात के खिलाफ आफिस में तोड़फोड़, बैनर और पोस्टर फाड़ने का अभियोग दर्ज करा दिया है। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि इन शरारती तत्वों को चिन्हित कर लिया गया है।