फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kashmiri youth run away with nepali girl

नेपाल से अपने साथ एक लड़की को ले जा रहे थे कश्मीरी युवक, सच आया सामने तो उड़े पुलिस के होश

Thu, 09 Nov 2017 12:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
ब्यूरो / अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़) Updated Thu, 09 Nov 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
kashmiri youth run away with nepali girl
तीन युवकों को झूलाघाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया - फोटो : google
नेपाल के बैतड़ी जिले के त्रिपुरासुंदरी क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी को भगाकर ले जा रहे तीन युवकों को झूलाघाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम झूलाघाट पहुंच गई है। पकड़े गए युवकों में दो जम्मू-कश्मीर के हैं, जबकि तीसरा बिचौलिया है जो नेपाल का ही है। 

झूलाघाट थाना पुलिस की टीम बुधवार को उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार और हेम चंद्र माहरा के नेतृत्व में पिथौरागढ़ मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी उन्होंने संदेह होने पर तीन युवकों और एक किशोरी को पूछताछ के लिए थाने पहुंचाया।
विज्ञापन

 

किशोरी को झांसे में लेकर शादी के बहाने अपने साथ ले आया

kashmiri youth run away with nepali girl
तीनों युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर गलत धंधे में झोंकने की तैयारी में थे
पुलिस ने बताया कि नेपाल के दार्चुला जिला अंतर्गत जलाली निवासी राजू पार्की इस समय जम्मू-कश्मीर में निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसने जम्मू-कश्मीर के सांभा सरोवर अड्डा निवासी साहिल कुमार और बंटी को नेपाल के बैतड़ी जिला पहुंचाया।

नेपाल का युवक किशोरी को झांसे में लेकर शादी के बहाने अपने साथ ले आया। बताया गया कि नेपाली युवक और किशोरी के बीच टेलीफोन से लगातार बातचीत होती रहती थी, लेकिन साथ में कश्मीर के युवकों को लाने से संदेह बढ़ गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के प्रभारी बृजमोहन बहुगुणा और उप निरीक्षक प्रेमा कोरंगा ने पकड़े गए चारों लोगों से पूछताछ की।

बताया गया कि पकड़े गए युवकों में सिर्फ साहिल कुमार के पास ही आधारकार्ड मिला है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का यही कहना है कि तीनों युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर गलत धंधे में झोंकने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed