फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kashmiri youth murder in love affair

कश्मीर से पढ़ने आए युवक के प्यार का हुआ खौफनाक अंजाम, पढ़ेंगे तो उठ जाएगा प्यार से भरोसा

Fri, 15 Sep 2017 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर 
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर  Updated Fri, 15 Sep 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
kashmiri youth murder in love affair
बेरहमी से कत्ल क‌िया गया

वह कश्मीर से पढ़ाई करने के लिए चार साल से यहां रह रहा था। इस दौरान उसे प्यार हो गया। लेकिन वह क्या जानता था‌ कि ये उसका ये प्यार उसकी जान ले लेगा।

विज्ञापन

 
कश्मीर से धार्मिक शिक्षा हासिल करने आए छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में हत्यारोपी महिला के पति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हत्यारे ने सारे राज खोल द‌िए।
विज्ञापन


उसने बताया क‌ि क‌िस बेरहमी से उसका कत्ल क‌िया गया।

बीते चार वर्षों से मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा था

kashmiri youth murder in love affair
मौलवियत की पढ़ाई कर रहा था एजाज अहमद
छह सितंबर को शाहिद अहमद पुत्र मोहम्मद मकबूल, निवासी पहलगांव अनंतनाग जम्मू-कश्मीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मदरसा बदरूल उलूम में रहकर मौलवियत की पढ़ाई कर रहा है।

उसका साथी एजाज अहमद पुत्र गुलाम नबी निवासी लाडूरा, बारामूला, जम्मू-कश्मीर भी बीते चार वर्षों से मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

 खतीजा खातून पत्नी शेर अली निवासी मोहल्ला छीपियान से उसके साथ प्रेम संबंध बन गए थे, इसी कारण उसका उसके घर आना-जाना था।

पांच सितंबर की शाम तीन बजे खतीजा खातून ने उसे मदरसे से अपने घर बुलाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी खतीजा खातून को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। 
 

आरोपी महिला के पति को उसके घर से गिरफ्तार किया

kashmiri youth murder in love affair
एजाज को अपने घर आने के लिए मना भी किया था
बुधवार की शाम को पुलिस ने आरोपी महिला के पति को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसने पुलिस को बताया कि मृतक छात्र के अवैध संबंध उसकी पत्नी से थे। उसने कई बार एजाज को अपने घर आने के लिए मना भी किया था, किंतु वह नहीं माना, इसलिए उसने हत्या की साजिश रची। 

पूछताछ में शेर अली ने पुलिस को बताया ईद से दो दिन पूर्व उसने जहर की शीशी अपनी पत्नी को लाकर दी थी और कहा था कि चाय या कोल्ड ड्रिंक में डालकर उसे पिला देना। बेहोश होने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर देना।

​ हत्या के बाद पहले मोहल्ले वालों को बुलाना, फिर उसे फोन करना। उसकी पत्नी ने ऐसा ही किया। घटना की विवेचना कर रहे एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि शेर अली को कश्मीरी छात्र की हत्या की साजिश रचने के आरोप में उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed