फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kashmiri students and Hindu organization throw stones

पाक क्रिकेटर समर्थक कश्मीरी छात्रों और हिंदूवादी संगठन में बीच पत्थरबाजी

Thu, 08 Dec 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला/देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला/देहरादून Updated Thu, 08 Dec 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri students and Hindu organization throw stones
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के कुआंवाला स्थित एक पैरामेडिकल कॉलेज में कश्मीरी छात्रों और हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ताओं के बीच पुलिस की मौजूदगी में पत्थरबाजी होने से अफरातफरी मच गई। बाद में पुलिसकर्मियों ने हलका बल प्रयोग करके भीड़ को तितर-बितर किया।

विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन कश्मीरी छात्रों को हिरासत में ले लिया है। इधर पत्थर लगने से दो लोग घायल भी हो गए। मौके पर पहुंची एसपी ग्रामीण श्वेता चौबे और एएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि पत्थरबाजी दोनों ओर से हुई है। दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कुआंवाला हाईवे पर कंबाइंड इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंस के नाम से पैरामेडिकल कॉलेज है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में कुछ कश्मीरी छात्र भी पढ़ते हैं।

की जा रही है सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणी की जांच

Kashmiri students and Hindu organization throw stones

आरोप है कि कश्मीरी छात्रों ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट मैच को लेकर पाकिस्तान का समर्थन किया। फेस बुक पर पाकिस्तान के समर्थन को मुद्दा बनाकर बुधवार को इस मामले पर हिंदूवादी संगठन भड़क गए और कॉलेज पहुंचकर आरोपी कश्मीरी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आरोप है कि इसी बीच कॉलेज के अंदर से कुछ छात्रों ने पथराव कर दिया। बवाल मचने पर हर्रावाला चौकी से पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि छात्रों ने पुलिस पर भी पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे भीड़ में खड़े विजय मिश्रा और संजीव बालियान घायल हो गए। एएसपी तृप्ति भट्ट ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

कुछ देर बाद एसपी देहात श्वेता चौबे भी मौके पर पहुंच गई। उधर आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणी की जांच की जा रही है। पुलिस ने जम्मू कश्मीर के अधिकारियों को पूरी घटना से अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed