फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kashipur News: Three gangsters from Punjab arrested after encounter

काशीपुर: मुठभेड़ के बाद पंजाब के तीन गैंगस्टर गिरफ्तार, दोनों तरफ से हुई करीब 15 राउंड फायरिंग 

Mon, 19 Jul 2021 10:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Jul 2021 10:54 PM IST
सार

गैंगस्टर यहां करीब एक सप्ताह से छुपे थे। इनके पास से 30 बोर की पिस्टल, 71 कारतूस और मैग्नम पिस्टल के खोखे बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Kashipur News: Three gangsters from Punjab arrested after encounter
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब से भागकर उत्तराखंड में काशीपुर के गुलजारपुर गांव में छुपे तीन गैंगस्टरों को कुमाऊं एसटीएफ और पंजाब की क्राइम पेट्रोल यूनिट ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पूर्व दस मिनट तक दोनों तरफ से करीब 15 राउंड फायरिंग हुई। गैंगस्टर यहां करीब एक सप्ताह से छुपे थे। इनके पास से 30 बोर की पिस्टल, 71 कारतूस और मैग्नम पिस्टल के खोखे बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


हरिद्वार: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने रिश्तेदार सहित दो युवकों को हिरासत में लिया
विज्ञापन


एसटीएफ सीओ, कुमाऊं परिक्षेत्र पूर्णिमा गर्ग ने बताया कि कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस ने एसटीएफ को पंजाब के तीन गैंगस्टरों के काशीपुर क्षेत्र में छुपे होने की सूचना दी थी। सूचना पर एसटीएफ और पंजाब की क्राइम पेट्रोल यूनिट ने गैंगस्टरों की धरपकड़ के लिए योजना बनाई और काशीपुर में डेरा जमा लिया। पांच दिन तक काशीपुर के कई क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाने के बाद सोमवार को गैंगस्टरों के गुलजारपुर गांव के एक फार्म हाउस में छुपे होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों ने फार्म हाउस पर दबिश दी तो गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पंजाब पुलिस और एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। करीब दस मिनट तक दोनों तरफ से करीब 15 राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद गैंगस्टरों को पकड़ लिया गया। सीओ ने बताया कि गैंगस्टरों के नाम भटिंडा पंजाब निवासी संदीप उर्फ भल्ला, संगरूर पंजाब निवासी फतेह सिंह उर्फ युवराज और अमनदीप हैं। गुलजारपुर गांव के जगवंत ने इन्हें शरण दी थी जिसके चलते उसे भी गिरफ्तार किया गया है। जगवंत की स्कार्पियो और गैंगस्टरों की एक कार को भी टीम ने कब्जे में लिया है।

तीनों गैंगस्टरों पर कई आपराधिक मामले दर्ज
सीओ पूर्णिमा गर्ग ने बताया कि गैंगस्टरों में संदीप के खिलाफ पंजाब में सात, फतेह सिंह के खिलाफ 28 और अमनदीप के खिलाफ नौ अभियोग विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन्हें पकड़ने में कुमाऊं एसटीएफ के 16 और पंजाब पुलिस के 10 पुलिस कर्मियों की टीम जुटी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed