फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kashipur: Dead body of missing child found on vacant land

यूएस नगर: लापता बच्चे का शव बरामद, रेलवे क्रॉसिंग में मिली दो लाश, युवकों की हादसे में मौत

Mon, 27 Jan 2020 01:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 27 Jan 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Kashipur: Dead body of missing child found on vacant land
अंश - फोटो : फाइल फोटो

ऊधमसिंह नगर में काशीपुर से लापता हुए दो साल के बच्चे का शव आज सुबह बरामद हुआ। वहीं रुद्रपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर दो लाश मिलने से हड़कंप मच गया। यहां सड़क हादसे में दो युवकों की मौत होने की खबर भी है।

विज्ञापन


रविवार को लापता हुए दो साल के बच्चे का शव ढकिया गुलाबो में एक खाली पड़े भूखंड में पानी में पड़ा मिला। बच्चे की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ढकिया गुलाबो निवासी मान सिंह का दो साल के बेटा अंश अपने बड़े भाई राघव के साथ घर से निकला था। उसके बाद उसका कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम देर रात तक आसपास के क्षेत्रों में बच्चे को खोजती रही। लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज सुबह करीब आठ बजे आसपास के लोगों ने एक भूखंड में भरे पानी में बच्चे का शव पड़ा देखा। और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे का पिता का नाम मोहन सिंह है। मां किशनकली मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताई है।

 

रेलवे कॉसिंग के किनारे दो शव मिले

रुद्रपुर में सिंह कॉलोनी के पास रेलवे क्रॉसिंग के किनारे दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान राजीव निवासी रम्पुरा और मनोज कुमार निवासी असगोली द्वाराहाट के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों देर रात वहां घूमते देखे गए थे। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि संभवतः दोनों बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आए थे। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

बाइक सवार दो युवकों को हादसे में मौत


रुद्रपुर के सिडकुल नंबर 06 में रविवार देर रात बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से पुलिसकर्मी जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

मृतकों की पहचान संजय सचान ( उम्र 48 साल) निवासी संजयनगर कॉलोनी नोबस्ता कानपुर और अतुल पांडेय ( उम्र 25 साल) निवासी ग्राम पिपरा थाना सचेदि कानपुर के रूप में हुई। दोनों सिडकुल की एक कंपनी में काम करते थे।

चंपावत हाईवे पर डंपर खाई में गिरा, दाे घायल

चंपावत हाईवे पर आरजीबी कंपनी में लगा एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसा चल्थी से दो किमी. आगे सिन्याड़ी के पास हुआ। हादसे में सवार चालक दीपक 35 पुत्र ध्यान सिंह निवासी चल्थी व भरत सिंह 50 निवासी उदाली चल्थी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

उसी दौरान बस में जा रहे डॉ. शोभित तिवारी ने बस को रोकर घायलों का प्राथमिक उपचार किया और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद मय फोर्स मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed