{"_id":"51a0006067711c8c3f5108edc2b0c4bd","slug":"karwa-chauth-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ व्रत आज, आठ बजे दिखेगा चांद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ व्रत आज, आठ बजे दिखेगा चांद
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 11 Oct 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
सुहागिनों का सबसे बड़ा त्योहार करवा चौथ आज शहर भर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार रात तक बाजार महिलाओं से गुलजार रहे। व्रत के लिए सरगी के सामान की खरीदारी भी सुबह से शाम तक होती रही।
विज्ञापन
मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ पलटन बाजार में पूरे दिन उमड़ती रही। यह सिलसिला बुकिंग के हिसाब से देर रात तक चला।
महिलाओं को हुजूम पूरे दिन नजर आया
कई दिनों से चला आ रहा इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। करवा चौथ के लिए महिलाओं ने देर शाम तक खरीदारी की। चूड़ियां, डिजाइनर बिंदी और गहनों की खरीदारी के लिए पलटन बाजार में महिलाओं को हुजूम पूरे दिन नजर आया।
विज्ञापन
त्योहार के लिए मेहंदी वालों के यहां बुकिंग पहले ही फुल थी। सामान्य दिनों में 150-200 रुपए तक की मेहंदी अंतिम दिन 500-700 रुपए तक में लगाई गई। तीज मौके पर हल्का पड़ा मेहंदी का बाजार करवा चौथ पर फिर हरा-भरा नजर आया।
विज्ञापन
मोहल्लों में जनरल स्टोर की दुकान हो या कॉस्मेटिक सामान की, हर जगह मेहंदी लगाने के लिए लड़कियां बुलाई गई थीं। मुहूर्त के मुताबिक सुबह चार बजे महिलाओं ने सरगी लिया, जिसके साथ करवा चौथ व्रत शुरू हो गया। आचार्य भरत रात तिवारी ने बताया कि शनिवार शाम सवा आठ बजे चंद्र दर्शन होगा, इसके बाद पूजन कर व्रत खोला जाएगा।