फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kartik Purnima 2022: Haridwar police Issued traffic plan for ganga snan

कार्तिक पूर्णिमा: स्नान के लिए 9 जोन और 33 सेक्टर में बंटा हरिद्वार, आने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक प्लान

Mon, 07 Nov 2022 07:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Nov 2022 07:53 PM IST
सार

स्नान पर्व के दौरान ज्ञान गोदड़ी प्रकरण के दृष्टिगत प्रस्तावित स्थल भारत स्काउट एवं गाइड कार्यालय पर अलग से जोन बनाया गया है। जिसके मद्देनजर सिख समुदाय के लोगों से समन्वय स्थापित करने और नजर रखने के लिए सिख पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Kartik Purnima 2022: Haridwar police Issued traffic plan for ganga snan
गंगा स्नान के लिए हरकी पैड़ी पर तैनात पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और जाम से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र को 9 जोन व 33 सेक्टरों में बांटा गया है। एसएसपी अजय सिंह ने मेला ड्यूटी को लेकर पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। पुलिसकर्मियों को सजगता के साथ ड्यूटी को अंजाम देने के लिए निर्देशित किया। 

विज्ञापन


सोमवार को भूपतवाला स्थित यातायात पुलिस लाइन में ब्रीफिंग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अच्छे से पेश आएं। ड्यूटी प्वाइंट से पुलिसकर्मी इधर-उधर बिल्कुल भी न जाएं। संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आते ही अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दें।
विज्ञापन


Haridwar: कार्तिक पूर्णिमा पर रहेगा चंद्र ग्रहण, श्रद्धालु इस समय न करें गंगा स्नान, ये हैं दो शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्नान पर्व के दौरान ज्ञान गोदड़ी प्रकरण के दृष्टिगत प्रस्तावित स्थल भारत स्काउट एवं गाइड कार्यालय पर अलग से जोन बनाया गया है। जिसके मद्देनजर सिख समुदाय के लोगों से समन्वय स्थापित करने और नजर रखने के लिए सिख पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया गया है। आतंकवादी घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग के निर्देश दिए हैं। 

एसएसपी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते की दो टीम तैनात की गई हैं। जबकि भीड़ नियंत्रण के लिए घुड़सवार पुलिस तैनात रहेगी। एलआईयू के 20 अधिकारी-कर्मचारी तैनात होंगे। यात्रियों के डूबने की घटनाओं पर रोकथाम के लिए मुख्य स्नान घाटों पर जल पुलिस जवान, गोताखोरों के साथ ही एक प्लाटून फ्लड कंपनी बोट के साथ रहेगी। इस दौरान एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एएसपी रेखा यादव, सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर, सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान आदि शामिल रहे। 

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर जारी यातायात प्लान 

- दिल्ली मुजफ्फरनगर मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों को गड्ढा पार्किंग, रोड़ी बेलवाला पार्किंग और पंतद्वीप पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। 
- गड्ढा पार्किंग, दीनदयाल, पंतद्वीप पार्किंग के भरने पर वाहनों को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार से देशरक्षक तिराहा से बैरागी कैंप पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
- बहादराबाद से शिवालिक नगर चौक मध्य मार्ग से आने वाले वाहनों को प्रेमनगर आश्रम से सर्विस लेन से हरिराम इंटर कालेज मैदान पार्किंग, गड्ढा पार्किंग, दीनदयाल पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
- नजीबाबाद की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को 4.2 डायवर्जन से डायवर्ट कर नीलधारा व गौरीशंकर पार्किंग में पार्क किया जाएगा। जबकि नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहनों को दीनदयाल पार्किंग, पंतद्वीप पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
- देहरादून व ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहनों को मोतीचूर पार्किंग में पार्क किया जाएगा। पार्किंग भरने पर वाहनों को जयराम मोड से दाहिने टर्न कर चमगादड़ टापू में पार्क किया जाएगा।

ऋषिकेश में घाट रोड पर प्रवेश नहीं कर पाएंगे चौपहिया वाहन

कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए पुलिस ने यातायात प्लान तैयार कर लिया है। मुख्य मार्ग पर घाट चौराहे के आसपास के कट को बंद रखा जाएगा। चौपहिया वाहन घाट रोड पर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने पर उनको श्यामपुर बाइपास पर डायवर्ट किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने त्रिवेणी घाट पर तैनात जल पुलिस और आपदा राहत दल को स्नान के दौरान अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए तिराहों और चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। केवल दोपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोगों को घाट पर रोड पर जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर बाहरी वाहनों का दबाव बढ़ता है तो उनको श्यामपुर बाइपास से नटराज चौक भेजा जाएगा। वहीं मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में भी स्नान के दौरान जल पुलिस और आपदा राहत दल को पूरी तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए है। एसडीआरएफ ढालवाला निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि टीम पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहेगी। सूचना पर तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed