{"_id":"6547ea5beff682eb930f11f4","slug":"karthik-saini-becomes-sapiens-star-diksha-saroy-becomes-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-281733-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कार्तिक सैनी बने सेपियंस स्टार, दीक्षा सरोय बनी सेपियंस स्पिरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कार्तिक सैनी बने सेपियंस स्टार, दीक्षा सरोय बनी सेपियंस स्पिरिट
विज्ञापन
द सेपियंस स्कूल हर्बटपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मेधावी और विशेष उपलिब्ध प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कार्तिक सैनी सेपियंस स्टार, दीक्षा सरोय सेपियंस स्पिरिट, मानवी नेगी स्टेलर जूनियर, देवुश्का नेगी स्टेलर सीनियर घोषित किए गए। सीबीएसई स्कूल में सर्वाधिक 95.6 फीसदी अंक प्राप्त पर सानवी वर्मा को 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।
द सेपियंस स्कूल हर्बटपुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। सचिव, आपदा प्रबंधन डॉ रंजीत कुमार सिन्हा, अपर निदेशक एससीइआरटी आशा रानी पैन्यूली, प्रदेश प्रबंधक डीआरडीओ कर्नल केएस बिष्ट और विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल की अध्यक्ष इंदिरा रानी सपरा, सचिव रविकांत सपरा, प्रबंधक रशिता सपरा और स्कूल प्रधानाचार्या रश्मि गोयल, उप प्रधानाचार्या गीता नेगी ने अथितियों का स्वागत किया। कार्यक्रम चेयरपर्सन इंदिरा रानी ने लगातार 10 साल तब स्कूल को सेवाएं देने के लिए प्रधानाचार्य रश्मि गोयल को सम्मानित किया। विद्यालय में पांच वर्ष से लगातार कार्यरत अध्यापकों और सहायक कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षक और शिक्षिकाओं में आशा गुसाईं, मोनिका वर्मा, विनीता शर्मा, कविता रानी, रीना जोशी, वंदना रावत, रोहित वर्मा, रामपाल, अरविंद, मोना शामिल रहे।