फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kargil martyrs memorial could not be rebuilt in six years Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: कारगिल बलिदानी के स्मारक का छह साल में नहीं हो पाया पुनर्निर्माण, परिवार और लोगों में नाराजगी

Sat, 26 Jul 2025 04:13 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Jul 2025 04:13 PM IST
सार

कारगिल बलिदानी के स्मारक का पुनर्निर्माण नहीं हो पाने से परिवार और लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन
Kargil martyrs memorial could not be rebuilt in six years Uttarakhand news in hindi
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कारगिल बलिदानी विजय सिंह भंडारी के स्मारक का छह साल बाद भी पुनर्निर्माण नहीं हो पाया है। प्रेमनगर तिराहे पर बने स्मारक को 2019 में सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्त कर दिया गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के बीच रोड ट्रांसफर की लंबी प्रक्रिया के चलते स्मारक निर्माण के पिछले वादे को भुलाया जा चुका है जिससे बलिदानी के परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन

बलिदानी की 66 वर्षीय मां रामचंद्री भंडारी ने अमर उजाला से अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा, मेरा इकलौता बेटा बलिदान हुआ था तब से उसका स्मारक ही याद और सम्मान था लेकिन उसे ऐसा तोड़ा कि उसकी नेमप्लेट तक हमें नहीं दी। यदि विकास कार्य की वजह से स्मारक को तोड़ना पड़ा तो कम से कम उसे दोबारा बना दो। वर्षों से सिर्फ टाल रहे हैं इस रवैये से पीड़ा होती है। उन्होंने यहां तक पेशकश की कि यदि विभाग उन्हें केवल जगह चिह्नित कर दे तो वे स्वयं अपने खर्च पर स्मारक का निर्माण करवा लेंगी।

विज्ञापन

वादों पर वादे और सब भूल गए

उत्तराखंड पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष वीरू बिष्ट ने बताया कि 2019 में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर स्मारक को ध्वस्त किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के पूर्व अधिशासी अभियंता ओपी सिंह ने चार नवंबर 2019 को लिखित में आश्वासन दिया था कि काम पूरा होने के नौ महीने के भीतर स्मारक का फिर से निर्माण कर दिया जाएगा। यह भी कहा था कि अधिकारी संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण कर उचित स्थान पर स्मारक का निर्माण करेंगे। यह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ है। अब रोड ट्रांसफर प्रक्रिया में अधिकारी सब भूले हैं। यदि वादा पूरा नहीं हुआ तो स्थानीय लोग आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पंचायत के पहले चरण में महिलाओं ने जमकर किया मतदान, अब दूसरे चरण के लिए आज थमेगा चुनावी शोर

प्रेमनगर से बल्लूपुर की सड़क केंद्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से राज्य के लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित की जा रही है और यह प्रक्रिया अभी चल रही है। रोड हैंडओवर होने के बाद इस प्रकरण पर विचार किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed