कर्णप्रयागः कालजाबर में पहाड़ी से सड़क पर आया मलबा, सात घंटे बंद रहा कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग भूस्खलन के कारण हरमनी-मींग गदेरे के बीच कालजाबर में सात घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए। बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क का मलबा हटाकर यातायात बहाल किया। मार्ग बंद होने से पिंडर घाटी के तीनों ब्लाकों नारायणबगड़, थराली तथा देवाल के लिए वाहनों से आने वाली आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी बाधित हुई।
कर्णप्रयाग-ग्वालदम सड़क पर बीआरओ की ओर से इन दिनों कालजाबर और हरमनी के बीच सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण चट्टान से भूस्खलन होने लगा। मंगलवार रात करीब तीन बजे सड़क के ठीक ऊपर की पहाड़ी से हुए भूस्खलन से कालजाबर में सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आ गया। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और मोटर मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
बुधवार सुबह बीआरओ ने सड़क के दोनों किनारों से जेसीबी के जरिए मलबा हटाना शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे यातायात खोल दिया गया। सड़क खुलने के बाद सुबह करीब 11 बजे से यहां सैकड़ों वाहन अपने गंतव्यों को रवाना हुए। मार्ग बंद होने से बस और टैक्सी सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने से पिंडर घाटी के बाजारों में दूध, फल-सब्जियां तथा समाचारपत्र काफी देर से पहुंचे।
गड्ढों में तब्दील हुई नगर की सड़कें
वहीं गोपेश्वर नगर की आंतरिक सड़कों की हालत बदहाल है। जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे बने हैं, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना है। गोपेश्वर नगर की आंतिरिक सड़कें लोनिवि के पास हैं। करीब आधा दर्जन से अधिक सड़कों की स्थिति इस समय दयनीय बनी है। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं।
नगर की खस्ताहाल सड़कें बस स्टेशन से पोस्ट ऑफिस के साथ ही जीरो बैंड, कर्णप्रयाग स्टेशन के पास, कोठियाल सैंण के पास, पुलिस लाइन बाईपास, मंदिर मार्ग, पठियाल धार, सुभाष नगर, हल्दापानी, नैग्वाड़ सहित अन्य क्षेत्रों में बदहाल पड़ी हें। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे दुपहिया वाहन के इन गड्ढों पर गिरने का खतरा बना रहता है।
उधर लोनिवि के अपर सहायक अभियंता शरद कुमार टम्टा का कहना है कि इस मौसम में यदि पैच वर्क किया जाएगा तो वह तुरंत उखड़ जाएगा। मौसम अनुकूल होते ही सड़कों का सुधारीकरण कर दिया जाएगा। अपर सहायक अभियंता टम्टा ने बताया कि नगर की सभी इंटरनल सड़कों के गड्ढों को इस बार रेडिमिक्स से भरा जाएगा।