फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   karan mehra appointed as uttarakhand congress state president and yashpal arya as leader of opposition

उत्तराखंड: कांग्रेस ने करन माहरा को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाने का एलान

Mon, 11 Apr 2022 08:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Apr 2022 08:41 AM IST
सार

रविवार को कांग्रेस आलाकमान ने करन मेहरा को उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने का एलान किया।

विज्ञापन
karan mehra appointed as uttarakhand congress state president and yashpal arya as leader of opposition
करन मेहरा (बाएं) और यशपाल आर्य (दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस में कुमाऊं का दबदबा बढ़ा है। ऐन चुनाव से पहले कांग्रेस में गए भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य के नाम का एलान नेता प्रतिपक्ष के तौर पर किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा में शिकस्त देने वाले विधायक भुवन कापड़ी सदन में उप नेता प्रतिपक्ष होंगे। इसके अलावा हाईकमान ने पूर्व विधायक करण माहरा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। तीनों नियुक्तियों की घोषणा चुनावी नतीजे आने के लगभग एक माह बाद की गई है।  

विज्ञापन


रविवार देर शाम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इन नियुक्तियों का पत्र जारी किया गया। खास बात यह रही कि कांग्रेस के तीनों ही महत्वपूर्ण पद कुमाऊं की झोली में आ गए हैं। विधानमंडल दल के नेता की कमान जहां वरिष्ठतम विधायक यशपाल आर्य को सौंपी गई है। वहीं, सदन से सड़क तक मोर्चा लेने के लिए युवाओं को तरजीह दी गई है। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कुमाऊं की रानीखेत विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे करण माहरा को कमान सौंपी गई है। खटीमा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराकर पहली बार विधानसभा पहुंचे भुवन चंद्र कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष की कमान देकर युवाओं की दूसरी पांत को आगे बढ़ाने के संकेत दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने वाले करण माहरा इस बार चुनाव हार गए थे। लेकिन पिछली विधानसभा में वह उप नेता प्रतिपक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में पार्टी को अपेक्षित नतीजे न दिला पाने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गणेश गोदियाल ने कांग्रेस आला कमान के निर्देश पर 15 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से यह पद खाली चल रहा था। वहीं चकराता से विधायक प्रीतम सिंह पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके साथ उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी करण माहरा तो दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed