फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kanyadhan yojana money not transfer in account

यहां बीच में ही गायब हो गया कन्याधन योजना का धन, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 16 Oct 2018 12:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 Oct 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
kanyadhan yojana money not transfer in account
money

गौरा देवी कन्याधन योजना में लाभार्थियों को जारी धन बीच में ही ‘गायब’ हो गया। इसका खुलासा तब हुआ जब इंदिरापुरम निवासी चमन सिंह तोमर अनुदान की राशि की जानकारी लेने समाज कल्याण विभाग पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान सामने आया कि विभाग की ओर से 2016 में उनके खाते में धनराशि ट्रांसफर कर दी गई थी। जबकि चमन सिंह ने बताया कि उनके खाते में रुपये पहुंचे ही नहीं हैं। वह एक साल से विभाग के चक्कर काट रहे हैं। इस संबंध में समाज कल्याण सचिव रणवीर सिंह से भी गुहार लगाई लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि साल 2017 से शासन ने समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित गौरा देवी कन्याधन योजना और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित नंदा देवी योजना को एक कर नंदा-गौरा योजना नाम दे दिया था। इस योजना के संचालन का जिम्मा महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2016 में आए थे 458 आवेदन, 252 को ही मिला लाभ 

इससे पहले गौरा देवी कन्याधन योजना के तहत 12वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को 50 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जाती थी। जिससे छात्रा अपनी आगे की पढ़ाई कर सके। स्थिति ये है कि कन्याधन मिलने की आस में छात्राएं शासन और समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रही है लेकिन हर जगह से उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है।

गौरा देवी कन्याधन योजना का लाभ पाने के लिए साल 2016 में जिले में 458 छात्राओं ने आवेदन किया था। इनमें करीब आधा बजट मिलने पर विभाग की ओर से 252 छात्राओं को लाभान्वित कर दिया गया था। बाकी 206 विभाग के चक्कर काट रही हैं। 

योजना अब महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। अगर ऐसे कोई मामला है तो इसकी जांच कर कारण की जांच की जाएगी। 
- अनुराग शंखधर, समाज कल्याण अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed