फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2023 explosives found Information on Kanwar track in Roorkee ATS doing investigation

Kanwar Yatra: रुड़की में कांवड़ पटरी पर विस्फोटक मिलने की सूचना से हड़कंप, जांच में जुटी एटीएस

Thu, 13 Jul 2023 01:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Jul 2023 01:03 PM IST
सार

Kanwar Yatra 2023 News: पुलिस का कहना है कि कोई पुरानी संदिग्ध वस्तु मिली थी। सूचना पर एटीएस टीम द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 explosives found Information on Kanwar track in Roorkee ATS doing investigation
संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की और हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है। इस दौरान रुड़की में कांवड़ पटरी पर एक शिविर के पास विस्फोटक मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हैंड ग्रेनेड जैसी कोई वस्तु वहां मिली है। सूचना मिलते ही एटीएस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, घटना स्थल वाली सड़क से आवाजाही रोक दी है।

विज्ञापन


आस्था का सैलाब: बारिश में भी नहीं थमे भोले के भक्तों के कदम, अनोखी कांवड़ बढ़ा रहीं आकर्षण, तस्वीरें
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहले भी यहां सेना की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले निष्क्रिय बम आदि मिल चुके हैं। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि कोई पुरानी संदिग्ध वस्तु मिली थी। सूचना पर एटीएस टीम द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर रेलवे और रोडवेज पर भी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed