फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2022: UP Uttarakhand police will monitor from watch tower

Kanwar Yatra 2022: वॉच टावर से यूपी-उत्तराखंड पुलिस करेगी निगरानी, भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी विशेष नजर

Wed, 13 Jul 2022 11:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/भगवानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/भगवानपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Jul 2022 11:19 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर भारी वाहन अपने निर्धारित समय से अलग न चलें, इस पर विशेष नजर रखी जाएगी। साथ ही दोनों जिलों की सीमाओं पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022: UP Uttarakhand police will monitor from watch tower
यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर लगाया गया वॉच टावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दोनों प्रदेशों की पुलिस ने बैठक ली। साथ ही भारी वाहनों पर विशेष निगरानी करने पर चर्चा की। बुुधवार को मंडावर पुलिस चेकपोस्ट पर हरिद्वार और सहारनपुर थाना क्षेत्रों के प्रभारी निरीक्षकों की बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर भारी वाहन अपने निर्धारित समय से अलग न चलें, इस पर विशेष नजर रखी जाएगी। साथ ही दोनों जिलों की सीमाओं पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। कहीं कोई हादसा होता है तो तुरंत एक-दूसरे को सूचना दी जाएगी। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मंडावर चेकपोस्ट पर वॉच टावर लगाया गया है। वॉच टावर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यहां से दोनों जिलों की पुलिस कांवड़ यात्रा पर नजर रखी जाएगी। साथ ही भारी वाहनों को मंडावर और काली नदी चेकपोस्ट पर भी रोका जाएगा। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सहारनपुर पुलिस और स्थानीय पुलिस एक-दूसरे संपर्क में रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ मेला क्षेत्र में ड्रोन से होगी निगरानी 

कांवड़ मेला क्षेत्र की निगरानी ड्रोन से होगी। एसडीआरएफ के दो ड्रोन लगातार भीड़ पर नजर रखेंगे। हरकी पैड़ी क्षेत्र में वाच टावरों पर क्यूआरटी तैनात रहेगी। मेला क्षेत्र में पांच टीमें श्वान दलों की रहेंगी। हरिद्वार मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 32 जोन और 129 सेक्टर में बांटा गया है। मेला क्षेत्र में आतंकवादी विरोध दस्ते की दो टीमें हर समय तैनात रहेंगी। मेले की अवधि में 15 जुलाई से 20 जुलाई तक पंचक हैं। वहीं डाक कांवड़ की अवधि 22 जुलाई से मेला समाप्ति तक रहेगी। कांवड़ यात्रा में व्यवस्था बनाने के लिए सुपर जोन में अपर पुलिस अधीक्षक, जोन में पुलिस उपाधीक्षक-निरीक्षक एवं सेक्टर में एसएसआई और एसआई स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। 

20 से 27 तक भारी वाहनों का नहीं होगा जिले में प्रवेश 

14 जुलाई से 20 जुलाई तक भारी वाहनों का जिले में आवागमन सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही 20 जुलाई से 27 जुलाई तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का जनपद में आवागमन पूूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। कांवड़ मेले के दौरान जनपद में नौ डीजे प्वाइंटस और 13 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed