कांवड़ यात्रा स्थगित: कांवड़िए आए तो दर्ज होगा मुकदमा, 14 दिन रहना होगा क्वारंटीन
शनिवार को थाना श्यामपुर में यूपी और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त बैठक में अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश से आने वाले कांवड़ यात्रियों से अपील कर हरिद्वार आने से रोकें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते दूसरे साल भी कांवड़ यात्रा मेला स्थगित है। पुलिस ने प्रदेश की सीमा क्षेत्रों से सटे यूपी के जिलों के थाना व क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक शुरू कर दी है।
शनिवार को थाना श्यामपुर में यूपी और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त बैठक में अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश से आने वाले कांवड़ यात्रियों से अपील कर हरिद्वार आने से रोकें। हरिद्वार आने पर आपदा अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के साथ 14 दिन के लिए क्वारंटीन भी किया जाएगा।
कांवड़ यात्रा 2021: सरकार दूसरे राज्यों को देगी गंगाजल ले जाने की अनुमति, टैंकरों से ले जा सकते हैं जल
प्रदेश सरकार की तरफ से कांवड़ यात्रा स्थगित करने के बाद भी कांविड़यों को रोकना एक चुनौती है। इसके लिए हरिद्वार पुलिस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की थाना श्यामपुर में बैठक हुई।
इसमें यूपी व हरिद्वार पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में यूूपी के अधिकारियों को बताया गया कि उत्तराखंड में कांवड़ मेला पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके लिए यूूपी पुलिस अपने थाना क्षेत्रों व बॉर्डर पर आने वाले लोगों को बताएं। यदि वह गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार आते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
14 दिनों तक क्वारंटीन किया जाएगा
इसके साथ ही 14 दिनों तक क्वारंटीन भी किया जाएगा। वहीं, उत्तराखंड में अपने जरूरी काम से आने वाले व्यक्ति आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लेकर आएं। बैठक में सीओ श्यामपुर विजेंद्र डोभाल, थानाध्यक्ष श्यामपुर अनिल चौहान, एसडीएम नजीबाबाद परमानंद झा, सीओ नजीबाबाद गजेंद्र पाल, थानाध्यक्ष मंडावली हिमांशु चौहान, चौकी इंचार्ज चंडीघाट हरिद्वार गजेंद्र रावत, चौकी इंचार्ज लालढांग रघुवीर सिंह रावत, नायब तहसीलदार ललित मोहन पोखरियाल, चौकी इंचार्ज भागूवाला बाबूराम आदि मौजूद रहे।
तैनात रहेगी क्यूआरटी
कांवड़ियों को प्रदेश में में प्रवेश करने से रोकने के लिए राज्य की सीमाओं पर पुलिस बल के साथ त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) भी तैनात किए जाएंगे।
Uttarakhand | Quick Reaction Teams (QRT) will also be deployed along with the police force at state borders to stop Kanwariyas from entering the state
— ANI (@ANI) July 17, 2021
The state has suspended Kanwar Yatra 2021 due to COVID19