{"_id":"5d404b298ebc3e6cc17cb594","slug":"kanwad-yatra-2019-kanwadiya-broke-roadways-bus-glass-after-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: हाईवे पर कांवड़िये को बस की टक्कर लगने के बाद हंगामा, शीशे फोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: हाईवे पर कांवड़िये को बस की टक्कर लगने के बाद हंगामा, शीशे फोड़े
Wed, 31 Jul 2019 08:39 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर(रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 31 Jul 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की टक्कर लगने से खफा कांवड़ियों की हरियाणा रोडवेज बस के चालक से कहासुनी हो गई। गुस्साए कांवड़ियों ने बस के शीशे तोड़ डाले। इसके बाद बस में सवार लोगों को दूसरे वाहन से भेजा गया। घटना के संबंध में भी कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह हरियाणा रोडवेज की एक बस हरिद्वार से पानीपत जा रही थी। विश्राम तिराहे के पास बस की टक्कर एक कांवड़िए को लग गई। इससे उसके पैर में चोट आ गई। इस बात को लेकर कांवड़ियों की चालक से बहस हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद कांवड़ियों ने बस को रुकवा लिया और शीशे तोड़ डाले। इसी बीच तोड़फोड़ करने वाले कांवड़िए अपना वाहन लेकर निकल गए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक प्रदीप चौहान का कहना है कि शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।