फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kanwad yatra 2017 started in haridwar

गुरुपूर्णिमा के साथ शुरु हुई कांवड़ यात्रा, बोल बम से गूंजी धर्मनगरी

Sun, 09 Jul 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 09 Jul 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
kanwad yatra 2017 started in haridwar

गुरु पूर्णिमा के साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। रविवार को पहले ही दिन बसों और ट्रेनों से बड़ी संख्या में कांवड़िए हरिद्वार पहुंचे। कांवड़ यात्रियों ने हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर स्नान किया।

विज्ञापन


गंगा स्नान के बाद कांवड़ की पूजा करने के बाद जल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। शहर की सभी सड़कें और गलियां बोल बम के उद्घोष से गूंज उठी। रविवार को लाखों की संख्या में कांवड़ियों के हरिद्वार आगमन के साथ कांवड़ यात्रा शुरू हो गई।
विज्ञापन


सुबह से ही मेला क्षेत्र में कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में कांवड़िए गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाने के लिए भी लोग हरिद्वार पहुंचे। इस कारण हरिद्वार के बाजारों के साथ पंतदीप और चमगादड़ टापू में बने कांवड़ बाजार में शिवभक्तों की भारी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 जुलाई से लग जाएंगे पंचक

kanwad yatra 2017 started in haridwar

शिव भक्तों ने कांवड़ और उसके सजाने का सामान खरीदा। हरकी पैड़ी में कांवड़ सजाने के बाद पूजा अर्चना की ओर दोपहर बार अपने गंतव्य के लिए रवाना भी हुए।

रविवार को पहुंची भीड़ के मंगलवार तक तेजी से अपने गंतव्य की तरफ जाने का सिलसिला चलेगा। 12 जुलाई से पंचक लग जाने के कारण कांवड़ियों की संख्या में भी कमी आ जाएगी। 

इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी प्रबंध किए गए थे। जिलाधिकारी दीपक रावत और एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने हरकी पैड़ी सुभाषघाट, रोडीबेलवाला, पंतदीप, भीमगोडा और चमगादड़ टापू  आदि क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed