Road Safety World Series: सचिन के चाहने वालों का बढ़ेगा इंतजार, दून में होने वाले मैचों के शेड्यूल में बदलाव
21 सितंबर से राजधानी के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच शुरू होना है। जिसमें क्रिकेट प्रेमी सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, रैना, रॉस टेलर, शेल वॉटसन, ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स जैसे खिलाड़ी चौके-छक्के बरसाते हुए नजर आएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में भारतीय टीम को राजधानी में खेलता देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को एक दिन का और इंतजार करना होगा। दरअसल रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के तहत खेले जाने वाले छह मुकाबलों में पहला मैच भारतीय टीम का होना था, लेकिन कानपुर में बारिश के चलते भारतीय टीम अपने पूरे मैच नहीं खेल पाई, जिससे दून में होने वाले मैचों के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया गया है।
सीरीज के दूसरे संस्करण के तहत 21 सितंबर से राजधानी के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच शुरू होना है। जिसमें क्रिकेट प्रेमी सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, रैना, रॉस टेलर, शेल वॉटसन, ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स जैसे खिलाड़ी चौके-छक्के बरसाते हुए नजर आएंगे।
सीरीज का आगाज उत्तर प्रदेश की उद्योगनगरी कानपुर से बीती 10 सितंबर से हुआ था। रीयल होस्ट के संस्थापक संजय सिंह और सीरीज के निदेशक जयदीप ने बताया कि दून में होने वाले छह मैचों में पहले सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स का सामना इयान बेल के नेतृत्व वाले इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच होना था।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: बारिश से कुमाऊं तरबतर, पर्यटक और होमगार्ड सहित तीन की मौत, बाढ़ सा मंजर, देखें तस्वीरें
कानपुर में बारिश के चलते इंडियन टीम अपने पूरे मैच नहीं खेल पाई, जिसके चलते दून में होने वाले मैचों के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव कर अब यह मैच दूसरे दिन यानी 22 सितंबर को होगा। शेड्यूल के संबंध में सीरीज की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी साझा की गई है। स्टेडियम में पांच दिन भारत समेत आठ टीमों के बीच टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें दो मैच इंडिया लीजेंड्स टीम के शामिल हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया व बांग्लादेश के लीजेंड्स खेलते नजर आएंगे।