गढ़वाल-कुमाऊं काे जोड़ने वाला कंडी मार्ग बनेगा नेशनल हाइवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कंडी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के लिए मंत्रालय को निर्देश जारी किए हैं। वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने यह जानकारी दी।
दिल्ली में गडकरी से मुलाकात के दौरान डॉ. रावत कंडी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के अलावा पौड़ी से मेरठ के बीच नेशनल हाइवे को फोर लेन करने का मुद्दा भी उठाया
रावत के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने दोनों मुद्दों पर मंत्रालय के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग गढ़वाल मंडल का अहम मार्ग है।
ये राजमार्ग 135 किमी तक टू लेन है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री मार्ग को मेरठ तक फोर लेन एक्सप्रेस वे बनाने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने उनके प्रस्ताव पर सहमति दी और जल्द डीपीआर बना कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पर्यटन मंत्री से उठाया कण्व आश्रम का मुद्दा
उन्होंने कंडी मार्ग, गैण्डीखाता-लालढांग-चिल्लरखाल-कलालघाटी-पाखरौ-कालागढ़ और रामनगर को जोड़ने वाले मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के भी निर्देश दिए। गडकरी ने कोटद्वार में भूमि की उपलब्धता पर अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डे के केंद्रीय सहायता देने का भी आश्वासन दिया।
पर्यटन मंत्री से उठाया कण्व आश्रम का मुद्दा
वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने कोटद्वार में कण्व आश्रम को पर्यटन के मानचित्र पर लाने का अनुरोध किया।
इसके लिए उन्होंने समुचित बजट का आग्रह किया। उन्होंने केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की वेेबसाईट एवं पर्यटन के फोल्डर में कण्व आश्रम को दर्शाये जाने का भी अनुरोध किया। पर्यटन मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारी को इस संबंध में निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने कार्बेट नेशनल पार्क का द्वार रामनगर के साथ कोटद्वार से भी खोलने का निर्णय लिया है। इससे पर्यटन का बढ़ावा मिलेगा।