फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kamna murder in dehradun husband may arrested today

कामना हत्याकांड: पति अशोक को आज मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, हो सकता है गिरफ्तार

Fri, 06 Sep 2019 09:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 06 Sep 2019 09:38 AM IST
सार

- एक सप्ताह से अस्पताल से भर्ती अशोक को शुक्रवार को मिलेगी छुट्टी 
- हत्या में जेल गए सगे भाइयाें की पुलिस रिमांड की अर्जी पर सुनवाई आज

विज्ञापन
kamna murder in dehradun husband may arrested today
मृतक कामना - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुटीक संचालिका कामना की हत्या के आरोप में आज आरोपी पति अशोक उर्फ कपिल रोहिल्ला की गिरफ्तारी हो सकती है। अस्पताल प्रशासन आज रोहिल्ला को छुट्टी देगा। उधर, हत्या में जेल गए दीपक शर्मा और उसके छोटे भाई गौरव शर्मा की पुलिस रिमांड अर्जी पर आज सुनवाई होनी है। विवेचक का कहना है कि रिंकू उर्फ अजय वर्मा का शव बरामद करने के साथ कामना हत्याकांड में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ होनी है।

विज्ञापन


नेहरू कालोनी में माता मंदिर रोड निवासी बुटीक संचालिका कामना रोहिल्ला के हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया था। पति अशोक रोहिल्ला ने सरधना (मेरठ) निवासी दोस्त दीपक शर्मा और उसके छोटे भाई गौरव शर्मा को सुपारी देकर कामना की हत्या कराई थी। यह भी पता चला कि उन्होंने रिंकू की नवंबर माह में हत्या कर शव राजस्थान के चुरू इलाके में फेंक दिया था।

विज्ञापन

राजस्थान पहुंची पुलिस टीम

दोनों भाइयों का दावा था कि नाजायज रिश्तों के शक में अशोक ने कमाना की हत्या कराई। पुलिस की नजर से बचने के लिए खुद को गोली मरवाई। फिलाहल पुलिस की निगरानी में अशोक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार सुबह उसे छुट्टी मिल सकती है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद करने का प्रयास करेगी। गौरव ने पुलिस को बताया था कि वारदात के बाद अशोक ने पिस्टल अपने पास रख ली थी। 

नेहरू कालोनी थाने की पुलिस टीम बृहस्पतिवार को राजस्थान के चुरू पहुंच गई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चार नवंबर के बाद वहां कितने लावारिस शव बरामद हुए थे। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि प्रत्येक लावारिस शव का डीएनए सैंपल लिया जाता है। यदि जरूरी हुआ तो रिंकू के शव की पहचान को डीएनए मिलान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed