{"_id":"686987fa6019e3f5cc06a628","slug":"kalsis-jitendra-won-medals-in-arm-wrestling-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-731966-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आर्म रेसलिंग में कालसी के जितेंद्र ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आर्म रेसलिंग में कालसी के जितेंद्र ने जीते पदक
Sun, 06 Jul 2025 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
पीपुल आर्म रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से केरल में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कालसी के जितेंद्र सिंह चौहान ने अलग-अलग स्पर्धाओं में स्वर्ण व रजत पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देशभर तीन हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। खत बहलाड़ के ग्राम सीला निवासी जितेंद्र सिंह चौहान ने सौ किलोग्राम वर्ग में उत्तराखंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।उन्होंने दूसरी स्पर्धा में रजत पदक भी जीता। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बुल्गारिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह भारत का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन