फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kalsi-Chakrata road remained closed for seven hours

Dehradun News: कालसी-चकराता मोटरमार्ग पर सात घंटे बंद रही आवाजाही

Sat, 01 Mar 2025 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Kalsi-Chakrata road remained closed for seven hours
पछवादून और जौनसार बावर में दिनभर हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पहाड़ दरकने से मार्गों पर बड़ी मात्रा में मलबा आ गया। कालसी-चकराता मोटरमार्ग पर सात घंटे तक आवाजाही बाधित रहा। त्यूणी क्षेत्र में जेपीआरआर हाईवे भी दो घंटे तक बंद रहा। इसके अलावा क्वानू-मीनस मोटरमार्ग पर यात्रियों को लेकर जा रही एक यूटिलिटी पर बोल्डर गिर गया। हालांकि, सभी यात्री सकुशल बच गए।
विज्ञापन


बारिश के कारण बृहस्पतिवार की देर रात से ही संवेदनशील जजरेड की पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरना शुरू हुआ। इस कारण शुक्रवार की सुबह छह बजे कालसी-चकराता मोटरमार्ग बंद हो गया। करीब सात घंटे तक आवाजाही बंद रही। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। सबसे अधिक परेशानी परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं और विद्यालय जा रहे शिक्षकों को हुई। वह बमुश्किल मलबे को पार कर अपने गंतव्यों की ओर निकले। उधर, मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी से मलबा हटाना शुरू किया। लेकिन, बार-बार पहाड़ दरकने से आवाजाही को बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर एक बजे मलबे को साफ करके यातायात को सुचारू कराया गया। लोनिवि साहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि अचानक बारिश होने से इस प्रकार की समस्या उत्पन्न हुई। फिलहाल एक जेसीबी को मौके पर तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


साहिया-क्वानू मोटरमार्ग पर यात्रियों को लेकर जा रही एक यूटिलिटी पर बोल्डर गिर जाने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि यूटिलिटी में मौजूद यात्रियों को चोट नहीं लगी। नराया निवासी वाहन चालक सुंदर सिंह खन्ना ऊर्फ कालू ने बताया कि पहाड़ से बोल्डर गिरने के समय तेज धक्का वाहन को लगा, लेकिन संयोगवश वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्यूणी क्षेत्र के हटाल-हेडसू के पास उत्तराखंड हिमाचल को जोड़ने वाले जेपीआरआर मार्ग पर सुबह साढ़े आठ बजे बड़ी मात्रा में मलबा आ गया। पहाड़ से टूटकर गिरे पत्थर व मलबे के कारण मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई। लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु पांडेय ने जेसीबी मशीन को मौके पर रवाना किया लगभग दो घंटे बाद मार्ग को यातायात बहाल किया जा सका। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम नेरवा से त्यूणी आने वाली बस के चालक मोहित राणा ने बताया कि सड़क बंद होने से बस सवार यात्रियों को काफी परेशानी हुई। राहत की बात यह रही कि विभाग ने जल्दी से रास्ता साफ कर दिया। कनिष्ठ अभियंता हिमांशु पांडेय ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण मार्ग के संवेदनशील जोन की निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed