फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kalsi-Chakrata motorway remained closed for nine hours,

Dehradun News: मलबा आने से नौ घंटे बंद रहा कालसी-चकराता मोटरमार्ग, सैकड़ों वाहन फंसे

Sun, 02 Mar 2025 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kalsi-Chakrata motorway remained closed for nine hours,

विज्ञापन
भूस्खलन के मामले में अति संवेदनशील जजरेड के पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण कालसी-चकराता मोटरमार्ग नौ घंटे तक बंद रहा। सैकड़ों वाहन रास्ते में फंस गए। विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारी देर से दफ्तर पहुंचे। लोक निर्माण विभाग ने सुबह दस बजे यातायात को सुचारू कराया।

कालसी-चकराता मोटरमार्ग जौनसार बावर की आवाजाही का मुख्य मार्ग है। जजरेड में पहाड़ियों से शुक्रवार की देर रात लगभग एक बजे मलबा गिरना शुरू हो गया। संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण मौके पर पहले से तैनात जेसीबी से मलबा हटाया जाने लगा। लेकिन, लगातार मलबा, पत्थर गिरने के कारण मार्ग से आवाजाही को बहाल करने में काफी समय लगा गया। सड़क के दोनों किनारों पर लोडर, कार और दोपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग अपने वाहनों से निकलकर सड़क पर जमा हो गए। छात्र-छात्राएं, शिक्षक व अन्य विभागों में काम करने वाले कर्मचारी समय से अपने विद्यालयों व दफ्तरों में नहीं पहुंच सके। ग्रामीण हरिया ने बताया कि वह अपने वाहन से सुबह छह बजे एक बीमार महिला को लेकर साहिया से विकासनगर जा रहे थे। लेकिन, दस बजे तक उन्हे मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। महिला सुनीता चौहान ने बताया कि वह मार्ग बंद होने के कारण अपने गांव नहीं जा सकी। वाहन चालक सुंदर सिंह, तिलक दास, दौलत सिंह चौहान, कृपाराम, मोहन भाटी, दीपक भाटी ने बताया कि जब भी बारिश होती है मार्ग बंद हो जाता है। इससे बड़ी परेशानी होती है। मार्ग पर चलते हुए यह भय रहता है कि पता नहीं कब मार्ग बंद हो जाए।
विज्ञापन




------

जजरेड की समस्या के संबंध में अभी तक विभाग की ओर से की गई सभी कवायद शासन में विचाराधीन हैं। मौसम खराब होने के साथ ही क्षेत्र में जेसीबी तैनात कर दी जाती है। फिलहाल मार्ग से मलबा हटाकर यातायात को सुचारू करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रचना थपलियाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed