फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kalsi-Chakrata motorway closed due to debris in Jajred in the first rain

Dehradun News: पहली ही बारिश में जजरेड में मलबा आने से कालसी-चकराता मोटरमार्ग बंद

Thu, 20 Jun 2024 05:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Kalsi-Chakrata motorway closed due to debris in Jajred in the first rain

विज्ञापन
पहली ही बारिश में जजरेड में मलबा आने से जौनसार बावर की लाइफलाइन कालसी-चकराता मोटरमार्ग बंद हो गया। वाहनों की आवाजाही थम गई, दोनों ओर वाहन फंस गए हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी जेसीबी की सहायता से मलबा हटाने में जुटे रहे।




बुधवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। आंधी-तूफान के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। करीब चार बजे कालसी-चकराता मोटरमार्ग भूस्खलन प्वाइंट जजरेड में मलबा आ गया। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात सुचारू कर दिया। करीब साढ़े पांच बजे एक बार फिर मोटरमार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गया।स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान, विनोद कुमार भसीन, इंदर सिंह, रविंद्र सिंह पाल, अमित कुमार जैन, आशीष जैन ने बताया कि अगर जजरेड में पूर्व में आया मलबा हटा दिया गया होता तो आज पहली ही बारिश में मोटरमार्ग बंद न होता। उन्होंने बताया कि रोजाना लोनिवि खंड साहिया के अधिकारी मोटरमार्ग से होकर गुजरते हैं। आज तक मलबे पर उनकी नजर नहीं पड़ी। लोनिवि खंड साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार ने बताया कि जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का कार्य जारी है। बताया कि जल्द ही मोटरमार्ग पर यातायात सुचारू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed