फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kalash offered in the temple of Shilgur Maharaj

Dehradun News: शिलगूर महाराज के मंदिर में चढाया कलश

Sun, 13 Apr 2025 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Kalash offered in the temple of Shilgur Maharaj
साहिया। खत बमटाड़ के मौकाबाग थात में बनकर तैयार हुए मंदिर में कलश स्थापना की गई। कलश को यमुना नदी पर स्नान कराने के साथ विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया। उधर मंदिर समिति ने 16 अप्रैल को मंदिर परिसर में लोक पर्व बिस्सू मनाने की घोषणा भी की। बैसाखी की संक्रांति के अवसर पर मंदिर पर स्थापित किए जाने वाले कलश को यमुनाघाट पर स्नान कराने के बाद विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात कलश की स्थापना की गई। इस अवसर पर खत बमटाड़ के सदर स्याणा मातबर सिंह तोमर ने बताया कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा जून माह में की जाएगी। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल को मंदिर परिसर में खत के 24 गांवों के निवासी बिस्सू पर्व मनाएंगे। इस दौरान फूलियात व लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों के आयोजन में भारी संख्या में क्षेत्रवासी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान बुध सिंह तोमर, इंदर सिंह तोमर, अजब सिंह नेगी, उत्तम सिंह चौहान, अतर सिंह तोमर, विरेंद्र सिंह तोमर, दयाराम चौहान, आनंद सिंह तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed