फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kainchi Dham Principle approval for transfer of forest land for Kainchi Dham bypass Uttarakhand News

कैंची धाम: बाईपास निर्माण को लेकर वन भूमि हस्तांतरण से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ी, मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

Fri, 16 May 2025 10:18 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 May 2025 10:18 AM IST
सार

कैंची धाम बाईपास मोटर मार्ग में शिप्रा नदी पर पर सेतु का भी निर्माण किया जाना है, जिसके प्रथम आठ किमी के निर्माण/चौड़ीकरण डामरीकरण के लिए 1214.71 लाख की धनराशि भी लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन
Kainchi Dham Principle approval for transfer of forest land for Kainchi Dham bypass Uttarakhand News
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंची धाम के पास बाईपास निर्माण को लेकर वन भूमि हस्तांतरण से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ी है। पर्यावरण वन  एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की आरईसी ने वन भूमि हस्तांतरण को लेकर सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है।

विज्ञापन


इस संबंध में बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री से मिलकर अनुरोध भी किया था। सीएम धामी ने कैंची धाम के आसपास एनएच 109  में वाहनों के दबाव व जाम के दृष्टिगत सुगम व सुरक्षित यातायात के लिए वर्ष-2023 में कैंची बाइपास मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा की थी।
विज्ञापन


19 किमी लंबे कैंची धाम बाईपास मोटर मार्ग में शिप्रा नदी पर पर सेतु का भी निर्माण किया जाना है, जिसके प्रथम आठ किमी के निर्माण/चौड़ीकरण डामरीकरण के लिए 1214.71 लाख की धनराशि भी लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: मैदानी इलाकों में गर्मी करने लगी बेहाल...पहाड़ों में आज तेज हवाओं के चलने का येलो अलर्ट

मोटर मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। शेष 11 किमी मोटर मार्ग में वन भूमि आने के कारण वन भूमि हस्तांतरण (11.04 हेक्टेयर) का प्रस्ताव ऑनलाइन पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed