फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather heat started making people miserable, temperature reached 38 degrees

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में हवाओं ने बदला मौसम...मैदानी इलाकों में तपिश ने किया परेशान

Fri, 16 May 2025 09:33 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 May 2025 09:33 PM IST
सार

प्रदेश के मैदानी इलाकों में तीन दिन से गर्मी परेशान कर रही है। सामान्य तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से दिन के समय गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather heat started making people miserable, temperature reached 38 degrees
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में तेज हवाओं के चलने से एक बार फिर मौसम बदल गया है। जबकि, मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से बढ़ी तपिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। आज (शनिवार) के मौसम की बात करें तो पर्वतीय जिलों के अधिकतर इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, इन जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बदले पैटर्न की वजह से इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।


Dehradun: आम नागरिकों के लिए खुलेगा राष्ट्रपति आशियाना, 20 जून को द्रौपदी मुर्मू करेंगी विधिवत उद्घाटन

सुबह राहत, दिन की धूप ने किया परेशान
राजधानी दून में शुक्रवार की सुबह बादल छाए रहने और हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। जबकि, करीब 12 बजे के बाद आसमान खुला तो चटक धूप ने परेशान किया। दोपहर बाद तापमान बढ़ा तो गर्म हवाओं ने भी मुश्किल बढ़ाई। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 36.5 डिग्री रहा। रात का न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 22.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed